Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: MIvsDC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भारत में आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो गई है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच हुआ. अब तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2019 अभियान को 24 मार्च से दिल्ली के खिलाफ शुरू करने वाली है. इस मैच को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली की नई टीम की मेजबानी करेगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2019 मैच 12 वें संस्करण का तीसरा मैच होगा. दोनों फ्रेंचाइजियों ने एक दूसरे के खिलाफ 22 बार मैच खेले हैं और दोनों ने 11 मैच जीते हैं.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

आईपीएल का ये रोमांचक मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा. मैच के दौरान मौसम थोड़ा गर्म रहेगा. 35 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. वहीं स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी परेशानी का सबब हो सकता है. ओश गिरने की भी उम्मीद लगाई जा रही है. जिस वजह से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जाना बेहतर हो सकता है.

नए अंदाज में दिखेगी दिल्ली

मुंबई की टीम अनुभव से भरी हुई है. उनके पास रोहित, पोलार्ड, डीकॉक जैसे शानदार बल्लेबाज हैं. जो मैच का पासा कभी भी बदल सकते हैं. दिल्ली की टीम युवा टीम है. उनके कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार दिल्ली की कमान संभालेंगे. वहीँ शिखर धवन के टीम में आने से टीम को मजबूती मिली है.

मुंबई के पास हार्दिक और कृनाल जैसे शानदार ऑलराउंडर हैं

मुंबई के पास हार्दिक और कृनाल जैसे शानदार ऑलराउंडर हैं. वहीं दिल्ली के पास क्रिस मोरिस और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है. दिल्ली इस बार आईपीएल का आगाज शानदार तरीके से करना चाहेगी. वो पूरी उम्मीद करेंगी वो जीत के साथ शुरुआत करें. वहीँ रोहित की टीम भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: MIvsDC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में ऐसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on Sportzwiki.