स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-12 का संग्राम 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। भारतीय और विदेशी फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आईपीएल 2019 का पहला मुकाबला टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स टीमों के बीच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को चैलेंज दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जी हाँ, विराट और धोनी दोनों दिग्गज क्रिकेटर है और एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है दोनों दिग्गज क्रिकेटर छत पर है और चाय पी रहे है। वहीं निचे फैंस कोहली... कोहली... और धोनी... धोनी...चिल्ला रहे हैं। यह वीडियो आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है दोनों अपनी-अपनी टीम की जर्सी पहने हुए और बातचीत कर रहे है।
Dhoni, Dhoni, @msdhoni or Kohli, Kohli, @imVkohli?
— IndianPremierLeague (@IPL) March 14, 2019
We can't wait for this battle of the greats. Match 1 of #VIVOIPL between @ChennaiIPL and @RCBTweets #GameBanayegaName pic.twitter.com/4ZzvAtZ8fa
धोनी से विराट पूछते हैं, क्या लग रहा है...? इस पर धोनी कहते हैं, 'धोनी और कोहली तो सिर्फ नाम हैं ।' इस पर विराट कहते हैं, 'चलो फिर गेम दिखाते हैं।' जिस पर धोनी जवाब कहते है, 'बिल्कुल, 23 मार्च को। देर मत करना।' इस पर विराट मुस्कुराते हुए कहते हैं 'श्योर।' आपको बता दें, धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने नेतृत्व में तीन बार आईपीएल खिताब दिलाया है।
यह भी पढ़े:-
विश्व कप जीतने के लिए भारत को ढूंढना होगा इन सवालों का जबाव, जानिए
इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड
लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर
Herald