भारत में इन दिनों जनता के लिए डबल मजा है। एक और जहां क्रिकेट की पिच पर आईपीएल का खुमार छाया हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति की पिच पर आम चुनावों का क्रेज साफ तौर पर दिखायी दे रहा है। यानि इस डबल डोज में भारतीय जनता पूरी तरह से डूब चुकी है।
क्रिस गेल के बीजेपी पार्टी को जॉइन करने की उड़ी थी अफवाह
इसी बीच हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गौतम गंभीर के बीजेपी पार्टी को जॉइन किए अभी गिनती के ही दिन हुए हैं।

इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर आईपीएल में खेलने के लिए आए वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के भारतीय राजनीति में उतरने की अफवाह ने जोर पकड़ा हुआ है।
सोशल मीडिया पर छायी खबरों का हुआ खुलासा
हाल के सोशल मीडिया में देखे खबरों की माने तो क्रिस गेल को बीजेपी को जॉइन करना बताया जा रहा है। कुछ ऐसी पोस्ट लगातार सामने आयी जिसमें दावा किया जा रहा था कि क्रिस गेल ने बीजेपी को जॉइन कर लिया है।

लेकिन जब क्रिस गेल के भारतीय जनता पार्टी को जॉइन करने की अफवाह का रियलिटी टेस्ट हुआ तो ये खबर कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं थी। जांच में साफ पता चल रहा है कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे गौतम गंभीर की ये सभी तस्वीरें एडिटेड थी।
क्रिस गेल की फोटो को एडिट कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया ये काम
भारत में लोकसभा चुनावों के चढ़ते पारे के बीच भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने फैंस को गुमराह करने के लिए क्रिस गेल को भगवा वस्त्र में दिखाया जो पूरी तरह से बनावटी है। जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
इन कुछ ट्वीट्स ने फैलाई थी अफवाह
Welcome Krishna Goyal urf (Chris Gayle) in BJP
__||@virendersehwag @henrygayle @SanjayS2022 @lionsdenkxip pic.twitter.com/wYKcgBVWAQ
— kunal parira (@parira_kunal) April 27, 2018
#breakingnews #BREAKING @henrygayle joined @BJP4India and now he will participate from Raebareli in 2019 election… Jay Shree Ram… Shri Chris Gayle.#SOTY2 #CWG2018 #Gujarat #FastWithPMModi #DefenceExpo2018 #India3RForum #CSKvKKR #KarnatakaElection2018 pic.twitter.com/HJRWVwGuGL
— Mrutyunjay Joshi (@MrutyunjayNJ) April 11, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- भारतीय जनता पार्टी से जुड़े किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल? जाने पूरी सच्चाई appeared first on Sportzwiki.
