Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के पहले मैच में दिखेगी थाला वर्सेज किंग की जंग, स्टार स्पोर्ट्स का ओपनिंग मैच प्रोमो देखकर आपको भी आ जाएगा मजा

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज होने में अब महज एक हफ्ते का वक्त रह गया है। ऐसे में अब तो बस क्रिकेट प्रशंसकों पर आईपीएल की जबरदस्त खुमारी नजर आ रही है। जो सिर चढ़कर बोल रही है। आईपीएल के 12वें सीजन का सेट तैयार है जिस पर कुछ ही दिनों बाद दुनिया भर के खिलाड़ी दम दिखाएंगे।

आईपीएल में एक ही टीम के खिलाड़ी अब बन जाएंगे विरोधी

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले एक साल से पूरी तरह से एकजुटता के साथ मैदान मे विरोधी टीम के साथ खेल रही हैं और जमकर लोहा ले रही है।

लेकिन अब यही भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे और एक-दूसरे को मैदान में पटखनी देने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच होगी पहले मैच की जंग

एक ही टीम के खिलाड़ियों में सबसे बड़ी जंग होगी आईपीएल के पहले ही मैच में जहां भारतीय टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे।

आईपीएल के 12वें सीजन का पहला मुकाबला महेन्द्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा जिसमें रोमांच अपने चरम पर रहने की पूरी संभावना है।

थाला वर्सेज किंग, कौन बनाएगा गेम में अपना नेम

23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले उद्घाटन मैच को लेकर आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स ने अपना प्रोमो लांच किया है। इस जंग को उन्होंने थाला वर्सेज किंग का नाम दिया है।

इस प्रोमो में दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के फैंस को उनके लिए बेताब दिखाया है। इस वीडियों के आखिर में धोनी और कोहली दोनों ही एक साथ होते हैं और कहते हैं कि धोनी-कोहली तो नेम हैं चलो फिर गेम दिखाते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद किंग और थाला की जंग और भी मजेदार बन जाती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के पहले मैच में दिखेगी थाला वर्सेज किंग की जंग, स्टार स्पोर्ट्स का ओपनिंग मैच प्रोमो देखकर आपको भी आ जाएगा मजा appeared first on Sportzwiki.