आईपीएल 2019 सीजन की शुरुआत होने वाली है. इसको लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है. पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला जाएगा. सभी टीमें एक बार फिर खिताबी जंग के लिए मैदान में होंगी, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी टीम में है जो इस बार टीमों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं.

स्टीवन स्मिथ – राजस्थान रॉयल्स

स्टीवन स्मिथ पिछले आईपीएल सीजन में बैन के चलते नहीं खेल पाए थे. जबकि इस बार जब वह आईपीएल में वापसी कर रहे हैं तो टीम के लिए चिंता का विषय ये है कि वे एल्बो इंजरी से हाल ही में उबरे हैं.
शाकिब अल हसन – सनराइजर्स हैदराबाद

बांग्लादेश के दिग्गज ऑल राउंडर शाकिब अल हसन फिलहाल अपनी अंगुली के चोट के कारण टीम से बाहर हैं , वह जल्द ही चोट से उबरने के लिए प्रयास कर रहे हैं. हो सकता है कि वह शुरूआती कुछ मैचों में टीम का हिस्सा भी शायद न हों.
हार्दिक पंड्या – मुंबई इंडियंस

भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या बैक इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि वह इस समय फिट हैं और मैदान पर पसीना बहाते नजर आए हैं. मगर समस्या ये है कि इससे पहले पंड्या एशिया कप में भी बैक इंजरी से जूझते नजर आए थे.
ऐसे में अगर ये समस्या आईपीएल सीजन के बीच में होती है तो टीम के लिए ये एक बड़ा नुकसान होगा.
केन विलियमसन – सनराइजर्स हैदराबाद

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोटिल होने के चलते शुरूआती कुछ मैच शाय़द न खेल पाएं. केन बांगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वह क्राइस्टचर्च में होने वाले मैच से भी बाहर हो गए थे. चोट से वह जितना जल्दी उबर जाते हैं, वह टीम के लिए बेहतर रणनीति साबित होगी.
सुनील नरेन – कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए सुनील नरेन एक सबसे सफल खिलाड़ी बन चुके हैं. मगर फ़िलहाल नरेन अपनी फिंगर इंजरी से जूझ रहे हैं. ऐसे में कोलकाता की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.
आंद्रे रसेल – कोलकाता नाईट राइडर्स

नरेन के अलावा कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल की चोट भी एक समस्या बनी हुई है. वह अपनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं.
एबी डीविलियर्स – रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर

साउथ अफ्रीके के दिग्गज एबी डीविलियर्स हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में अपना धमाल दिखा रहे थे. मगर इसी बीच वह बैक इंजरी का शिकार हो गए. हालांकि ये नहीं मालूम है कि इंजरी कितनी गंभीर है. मगर डीविलियर्स का टूर्नामेंट के ठीक पहले चोटिल होना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: चोट से जूझ रहे ये खिलाड़ी अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रिय टीम के लिए हो सकते हैं सरदर्द साबित appeared first on Sportzwiki.