Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: मांकडिंग पर रविचन्द्रन अश्विन के पक्ष में उतरे राहुल द्रविड़, बटलर के लिए कही ये बात

सोमवार को खेले गये पंजाब और राजस्थान के मैच में अश्विन द्वारा बटलर को किया गया मांकडिंग रन आउट पर हुआ विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा. इस विवाद में जहां कुछ खिलाड़ी अश्विन का समर्थन कर रहे हैं, तो वही कुछ बड़े खिलाड़ी अश्विन के विरोध में खड़े हैं. अश्विन का साथ देने वाले खिलाड़ियों में अब भारत के पूर्व खिलाड़ी और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ का भी नाम जुड़ गया है.

पूर्व खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है अश्विन की आलोचना

इस घटना के बाद से ही लगभग सभी बड़े खिलाड़ी अश्विन के विरोध में आ गये हैं. जो बड़े खिलाड़ी अश्विन का विरोध कर रहे हैं, उनमे शेन वार्न,माइकल वॉन, सैम बिलिंग्स, स्टीव स्मिथ और भी कई खिलाड़ियों ने अश्विन की आलोचना की और देखते ही देखते ये विवाद बड़ा हो गया.

गौतम गंभीर के बाद अब द्रविड़ ने भी अश्विन का बचाव करते हुए कहा कि

“इस तरह का आउट नियमों में है, इसलिए मुझे उस खिलाड़ी से कोई दिक्कत नहीं है, जिसने यह करने का फैसला किया. अश्विन ने अपने अधिकारों के तहत इसे किया. हालाँकि मेरा मानना है, कि आउट करने से पहले बल्लेबाज को एक चेतावनी जरुर देनी चाहिए. नियम के तहत काम करने के कारण अश्विन की आलोचना नहीं होनी चाहिए.”.

बीसीसीआई ने दी अश्विन को चेतावनी

विवाद के तुल पकड़ने पर बीसीसीआई के एकअधिकारी ने कहा कि

” मैदान पर किसी बल्लेबाज को आउट करने के लिए सिर्फ़ क्रिकेट स्किल का ही इस्तेमाल होना चाहिए. ताकि जो लोग इस खेल को देख रहे हैं और उससे सीख रहे हैं उन्हें भी सही संदेश जाये. मैच के अधिकारी इस मसले को सही तरीके से निपटा नहीं पाए. अगर नियमों को सही तरीके से देखा गया होता तो बटलर को नॉट आउट करार दिया जाता. अश्विन को भी यह समझना चाहिए कि नियम और खेल की मर्यादा को एक साथ दिमाग में रखकर आगे जाना चाहिए.”

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी इस विवाद पर बोलते हुए कहा कि

” एक बैठक में मुझे याद है कि ये फैसला लिया गया था, कि यदि दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज बाहर निकल भी आता है, तो भी गेदबाज शिष्टाचारवश उसे रन आउट नहीं करेगा. अगर मुझे सही से याद है तो उस बैठक में धोनी और कोहली भी मौजूद थे.”

राजीव शुक्ला के इस बयान के बाद इस कांड पर विवाद और गहरा गया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: मांकडिंग पर रविचन्द्रन अश्विन के पक्ष में उतरे राहुल द्रविड़, बटलर के लिए कही ये बात appeared first on Sportzwiki.