आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहाँ रनों की बरसात होती है और रन बनाने के लिए खिलाड़ी के बल्ले से कई अजीब शॉट भी निकलते हैं. ऐसे शॉट जो कुछ खिलाड़ी बहुत ही बेहतरीन तरीके से खेलते हैं. पिछली रात किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो रहे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज सरफराज खान ने भी स्कूप शॉट लगाया.
सरफराज खान ने लगाया स्कूप शॉट

पंजाब ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान को 14 रन से हराकर इंडियन टी-20 लीग में जीत से शुरुआत की. पंजाब की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार पारी खेला और स्कूप शॉट लगाया.
टॉस जीतकर राजस्थान ने पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया, पंजाब की तरफ से क्रिस गेल ने 47 गेंद में 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली, उसके बाद सरफराज खान ने 46 रनों की पारी खेली.
किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता अपना पहला मुकाबला

सोमवार को जयपुर में खेले गये आईपीएल के चौथे लीग मैच में पंजाब ने 184 रन बनाये और राजस्थान को 14 रनों से शिकस्त दी. इस मैच में पंजाब के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने 29 गेंद में 46 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे.
इस दौरान सरफराज ने कई दर्शनीय शॉट भी लगाये, जिसमे स्कूप शॉट भी शामिल था. इस मैच के दौरान बटलर का रन आउट काफी विवाद में रहा. बटलर जब क्रीज पर थे, तो उस समय ऐसा लग रहा था, कि राजस्थान रॉयल्स आसानी से मैच जीत जायेगा.
बटलर ने 69 रनों की पारी खेली, जिसमे 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. बटलर के बाद राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा रन नही बना पाया.
जीत के बाद सरफराज ने कहा
जीत के बाद सरफराज खान ने कहा
,“मै आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन करने की कोशिश करूँगा,ये मेरी कड़ी मेहनत का परिणाम है. स्कूप शॉट मेरे पिता उस समय खेलाते थे वो भी एक क्रिकेटर थे,मैंने उनको ही देखकर स्कूप शॉट खेलना सीखा है.”
आगे सरफराज ने कहा, कि
“यदि मुझे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिले, तो मै निश्चित ही अच्छा करने की कोशिश करूँगा .”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: स्कूप शॉट मैंने मेरे पिता से सीखा: सरफराज खान appeared first on Sportzwiki.
