Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- मैच खत्म होने के बाद जोस बटलर ने रवि चंद्रन अश्विन पर दिखाई नाराजगी, नहीं मिलाया हाथ

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का तीसरा दिन इस हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग के इतिहास में दर्ज हो गया है। आईपीएल के इतिहास में जो अब तक 11 सीजन में नहीं हुआ वो सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थाव रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में घटित हुआ।

जोस बटलर का आउट होना बना बड़ा विवाद

राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया।

किंग्स और रॉयल्स के बीच वैसे तो गुलाबी नगरी में शांति से बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा था जहां पहले क्रिस गेल का स्ट्रोम आया तो उसके बाद जोस बटलर का तूफानी अंदाज देखा।

आर अश्विन ने जोस बटलर को किया कुछ इस अंदाज में रन आउट

किंग्स इलेवन पंजाब के 185 रनों के लक्ष्य का राजस्थान रॉयल्स बड़ी ही आसानी से पीछा कर रही थी क्योंकि जोस बटलर अपने पूरे शबाब पर थे लेकिन फिर 13वें ओवर में जो हुआ उस घटना ने विवाद को जन्म दे दिया।

रॉयल्स की पारी का 13वां ओवर किंग्स इलेवन इलेवन के कप्तान अश्विन के हाथ में था। इस ओवर में आर अश्विन ने नॉन स्ट्राइक पर खड़े जोस बटलर को आगे बढ़ते देख अचानक से गेंदबाजी से रूके और बेल्स उड़ा दी और आउट की अपील की।

मैच खत्म होने के बाद नाराज बटलर ने अश्विन से नहीं मिलाया हाथ

इसी बीच जब तक थर्ड अंपायर अपना फैसला सुनाते उससे पहले ही आर अश्विन और जोस बटलर के बीच जोरदार बहर शुरु हो गई। इसमें जोस बटलर इस तरीके से आउट करने से साफ तौर पर नाजार दिख रहे थे। इसी बीच अंपायर ने जोस को आउट करार दे दिया और वो भड़कते हुए डग आउट की तरफ लौटे।

खेल भावना नहीं दिखाए जाने पर बटलर अश्विन पर बहुत ही नाराज दिखे और इसका असर मैच के बाद भी नजर आने लगा। मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों ही पक्षों के खिलाड़ी एक-दूसरे का अभिवादन कर रहे थे तो बटलर ने अश्विन से हाथ नहीं मिलाया। और अपनी नाराजगी का अहसास करवा दिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- मैच खत्म होने के बाद जोस बटलर ने रवि चंद्रन अश्विन पर दिखाई नाराजगी, नहीं मिलाया हाथ appeared first on Sportzwiki.