भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी इस आईपीएल में खेल रहे हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी वो हैं जो पिछले लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और अपने करियर को एक बार फिर से संबंल देने की कोशिश में खेल रहे हैं। भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके इन खिलाड़ियों पर हर किसी की नजरें हैं।
इन पांच भारतीय खिलाड़ियों को इस सीजन करना होगा अच्छा प्रदर्शन
भारतीय टीम के अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके पास ये आईपीएल अंतिम मौका हो सकता है।
तो आपको हम भारतीय टीम के उन पांच खिलाड़ियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अगर इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उनका करियर खत्म होने के कगार पर खड़ा नजर आएगा।
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह पिछले काफी समय से टीम से दूर हैं और वापसी की तलाश में हैं। युवराज सिंह के लिए इस इंतजार को खत्म करने का इस आईपीएल में बड़ा मौका है। वैसे युवी ने इसकी शुरुआत बहुत ही सटिक की है लेकिन इसे बरकरार रखकर ही वो अपने करियर को बचा सकते हैं।

हरभजन सिंह
भारतीय टीम के टर्बनेटर गेंदबाज हरभजन सिंह भी कुछ-कुछ युवराज सिंह की तरह ही पिछले कुछ सालों से बाहर हैं। भज्जी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। हरभजन सिंह के लिए अपने करियर को बचाने के लिए ये आईपीएल बहुत बड़ा मौका है ऐसे में भज्जी के लिए ये आईपीएल अभी नहीं तो कभी नहीं है।

ईशांत शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में बने हुए हैं लेकिन सीमित ओवर की क्रिकेट से वो पूरी तरह से बाहर हैं। ईशांत शर्मा के लिए ये आईपीएल सीजन उनके सीमित ओवर क्रिकेट करियर को जीवित कर सकता है लेकिन प्रदर्शन नहीं तो करियर खत्म हो जाएगा।

मनीष पांडे
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक मनीष पांडे ने कुछ समय पहले टीम में जगह जरूर बनायी थी लेकिन वो अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए और बाहर हो गए। अब मनीष पांडे के लिए इस प्रतिस्पर्धा के बीच टीम में वापसी करने का एक ही मौका है और वो इस आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन, नहीं तो मनीष पांडे भी बिता हुआ कल हो जाएंगे।

सुरेश रैना
भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना भी भारतीय टीम से बाहर हैं। सुरेश रैना के पास एक बार फिर से टीम में स्थान बनाने के लिए ये आईपीएल सीजन बहुत ही खास है। अगर सुरेश रैना इस सीजन नहीं चल पाए तो उनका भी करियर खत्म हो सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने इस साल नहीं किया आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन तो खत्म हो जाएगा करियर appeared first on Sportzwiki.