Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: कुमार संगकारा और स्कॉट स्टायरिस ने इस टीम को माना इस साल टूर्नामेंट की विजेता

आईपीएल 2019 की शुरुआत हो चुकी है. पहला मैच पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला गया. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने इस बार भी खराब प्रर्दशन से ही आईपीएल की शुरुआत की. पहले ही मैच में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. पूरी टीम मात्र 70 रनों पर ही आउट हो गई. इस मैच को चेन्नई ने 7 विकेट से आसानी से जीत लिया.

इस बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने भविष्यवाणी कर टीमों के खेल से लेकर खिलाड़ियों की भविष्यवाणी की है.

इन तीन टीमों को बताय़ा इस बार का प्रबल दावेदार-

संगकारा ने कहा

”मुझे पुराने खिलाड़ियों का खेल देखना पसंद है. शिखर धवन दिल्ली में गए हैं. एमएस धोनी पिछले सीजन में बेहद शानदार रहे थे. आपके पास रोहित शर्मा, विराट कोहली हैं. साथ ही सुरेश रैना एक अद्भुत खिलाड़ी हैं.”

साथ ही संगकारा ने कहा कि

“वह ऋषभ पंत और विजय शंकर का खेल देखने के लिए भी उत्साहित हैं.”

तो वहीं स्कॉट स्टायरिस ने कहा

”पिछला सीजन युवाओं का सीजन रहा था. जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल शामिल हैं. मुझे लगता है इस बार शुभमन गिल शानदार रहने वाला है. हालांकि पिछले साल सभी प्रभावी रहे थे और इस बार भी ऐसा हो सकता है.”

इस बार चैंपियन बनने की दावेदार टीमों को लेकर संगकारा तीन टीमों में फंसे हैं. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर कुंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में से कोई टीम चैंपियन बन सकती है. जबकि स्टायरिस के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद चैंपियन बनने की दावेदार है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: कुमार संगकारा और स्कॉट स्टायरिस ने इस टीम को माना इस साल टूर्नामेंट की विजेता appeared first on Sportzwiki.