Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: आईपीएल शुरू होने से पहले स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से सुरेश रैना ने की ये खास अपील

ये तो आप सभी जानते है, कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सफाई को ध्यान में रखते हुए  स्वछता अभियान चलाया हुआ है और प्रधानमंत्री जी के इसी नेक काम में अब हमारे भारतीय खिलाड़ी जोरों-शोरों से हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं. इसी बीच शनिवार 23 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा हैं और आईपीएल के एक दिन पहले स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से सुरेश रैना ने एक ख़ास अपील की है.

कचरें को कचरें के डिब्बे में ही डाले 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से ख़ास अपील करते हुए अपने एक वीडियो में कहा है, कि कचरें को सिर्फ कचरें के डिब्बे में ही डाले. साथ ही सफाई के कार्यों में अपना पूरा योगदान दें, उन्होंने अपना यह वीडियों खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

यहाँ देखें सुरेश रैना द्वारा किया गया ट्वीट 

सुरेश रैना ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए स्टेडियम में मैच देखने आने वाले लोगो से अपील करते हुए कहा,

“आईपीएल का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है! क्या आप इसके लिए उत्साहित नहीं हैं? लेकिन, रुको! क्या आप जानते हैं, कि भारत में औसत क्रिकेट मैच में 3-4.5 टन कचरा पैदा होता है, तो आप हमारे स्टेडियमों को साफ रखने में कैसे मदद करेंगे? मैं कहता हूं आप अपना सभी कचरा, कचरे के डिब्बे में ही डाले.”

 

आरसीबी के खिलाफ कर सकते हैं अपने 5000 रन पूरे 

बता दें, कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपने 5000 रनों से मात्र 15 रन दूर है. सुरेश रैना अबतक अपने खेले 176 आईपीएल मैचों में 34.37 की शानदार औसत व 138.47 के स्ट्राइक रेट से 4985 रन बना चुके हैं.

उनके पास सबसे पहले आईपीएल में 5000 रन पूरे करने का मौका है. वह 23 मार्च शनिवार को आरसीबी के खिलाफ इस शानदार उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: आईपीएल शुरू होने से पहले स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से सुरेश रैना ने की ये खास अपील appeared first on Sportzwiki.