Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने इन्हें ठहराया टीम की हार का जिम्मेदार

कोलकाता की खिलाफ बुधवार को मैच हारने के बाद पंजाब टीम के कोच माइक हेसन ने माना कि मैच के दौरान हम चौकन्ने नहीं थी जिस कारण आंद्रे रसेल को जीवनदान मिला. पंजाब के कोच का मानना है की मैच का टर्निग पॉइंट वो नो बॉल ही थी जिस पर आंद्रे रसेल आउट हुए थे.

आंद्रे रसेल के लिए बनाई गयी थी योजना

मैच पर बात करते हुए पंजाब के कोच ने कहा कि-

“मैच 17वें ओवर में बदल गया. रसेल को जल्दी आउट करने के लिए हमने योजना बनाई थी, लेकिन एक छोटी सी चूक होने के कारण नतीजे हमारे खिलाफ आ गये. उनके आउट होने पर हम खुश हो गये थे, लेकिन नतीजे बहुत तेजी से बदल गये और अंत के ओवर में 12,14 की जगह 20 और 24 रन आये, जहां  से स्कोर 20 रन ज्यादा बन गये जो दोनों टीमों के बीच अंतर बन गया.”

मोहम्मद शमी की बॉल पर बोल्ड हो गये थे आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल मैच के 17वे ओवर में मोहम्मद शमी की बॉल पर बोल्ड हो गये थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने बताया की 30 यार्ड सार्किल में सिर्फ़ 3 ही फील्डर हैं, जिसके बाद वो बॉल को नो बॉल करार दे दी गयी.

जीवनदान पाने के बाद आंद्रे रसेल ने मैच का रुख ही बदल दिया और मात्र 17 बॉल पर 48 रन बना डाले और कोलकाता का स्कोर 218 रन तक पंहुचा दिया, जबकि पंजाब की टीम सिर्फ़ 190 रन ही बना पाई और 28 रन से मैच हार गयी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने इन्हें ठहराया टीम की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.