ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर ने पिछले एक साल में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। डेविड वार्नर को पिछले साल मार्च में बॉल टेंपरिंग के कांड के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। जिसके बाद लगे हाथ बीसीसीआई ने भी वार्नर को आईपीएल से बैन कर दिया।
आईपीएल में पिछले साल बैन के बाद मैदान में उतरे डेविड वार्नर
आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोक के बाद डेविड वार्नर एक नए सिरे से अपने आपको मजबूत करने में लग गए। किसे पता था कि डेविड वार्नर आईपीएल में पिछले सीजन में खेलने से रोक देने के बाद ऐसी शुरुआत करेंगे।

पिछले सीजन में बैन के बाद सनराईजर्स हैदराबाद ने केन विलियम्सन को कप्तान बनाया और इस टीम ने फाइनल का सफर तय किया। जिसका गवाह डेविड वार्नर भी बनना चाहते थे।
बैन के बाद वापसी करते ही वार्नर ने खेली 85 रनों की विस्फोटक पारी
उसी कसक को मन में दबाए डेविड वार्नर ने इस सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए पहले ही मैच में जबरदस्त शुरुआत की। वार्नर ने पहले ही मैच में 85 रनों की बेहतरीन पारी खेल हर किसी को जवाब दे दिया ।

कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ रविवार को ईडन गार्डन में डेविड वार्नर बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो उनके मन में कई तरह के सवाल थे और हर सवाल का जवाब सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन ही था। नतीजन वार्नर ने तूफानी पारी खेल मौजूदगी का अहसास कराया।
इनिंग्स ब्रेक के दौरान था थोड़ा घबराया हुआ
डेविड वार्नर ने पहली पारी में इनिंग्स ब्रेक के दौरान अपनी इस वापसी को लेकर बड़ी बात कही। वार्नर ने कहा कि
“वहां से बाहर निकलकर योगदान देना बहुत ही अच्छा रहा है। यहां पर बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट देखा गया लेकिन ये कुछ धीमा था।

जिसमें पहले 6 ओवर के बाद हमें आश्वस्त किया। ड्रेसिंग रूम में थोड़ा घबराया हुआ था और अचार का जूस पीता रहा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पहले मैच में तूफानी पारी खेलने के बाद घबरा गये थे डेविड वार्नर, संतुलित करने के लिए पीना पड़ा आचार का जूस appeared first on Sportzwiki.