इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रविवार को एक जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिन के पहले मैच में कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राईडर्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच शानदार मैच हुआ, जिसमें आखिरी पलों में केकेआर ने सनराईजर्स से जीत छिन ली।
आन्द्रे रसेल ने केकेआर को आखिरी पलों में दिलायी रोमांचक जीत
सनराईजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में एक समय तो केकेआर के हाथ से मैच निकल गया और सनराईजर्स हैदराबाद के जीत की उम्मीद थी।

लेकिन केकेआर के असली राईडर्स आन्द्रे रसेल के इरादें कुछ और थे और उन्होंने आखिरी 4 ओवरों में मैच का रूख ही पटल दिया और केकेआर के पाले में जीत डाल दी।
जीत दिलाने के बाद रोना चाहते थे आन्द्रे रसेल
आन्द्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए केवल 19 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। आन्द्रे रसेल ने अपने घरेलू दर्शकों को निराश होने से बचाते हुए खतरनाक पारी खेल केकेआर के फैंस के साथ ही उनके मालिक शाहरूख खान को भी खुश कर दिया।

कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज आन्द्रे रसेल केकेआर के दर्शकों के सामने इस जीत के बाद रोना चाहते थे और अपनी भावनाएं जाहिर करना चाहते थे लेकिन उनके ऑनर शाहरूख खान ने उन्हें ऐसा करने से रोका। ये बात हम नहीं बल्कि खुद शाहरूख खान कह रहे हैं।
शाहरूख खान ने ट्वीटर पर किया इस बात का खुलासा
केकेआर की जीत के बाद आन्द्रे रसेल इतने ज्यादा खुश हो गए कि वो अपने दर्शकों के सामने खुशी के आंसू बहाना चाहते थे। लेकिन शाहरूख खान ने उन्हें ऐसा करने से रोका।
@Russell12A said to me that he was so overwhelmed with the welcome fans gave him, that he wanted to cry. Then decided big boys don’t cry in public. @NitishRana_27 @robbieuthappa & @RealShubmanGill & the whole team plays for You Kolkata. Thk u for the Love.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 24, 2019
बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान ने ट्वीट कर इस बात को लेकर लिखा कि
“रसेल ने मुझे आकर कहा कि वो यहां पर आए प्रशंसकों को लेकर इतना खुश हुए हैं कि उन्होंने इनके सामने रोने का फैसला किया है। नीतिश राणा, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल और पूरी टीम ने आपके लिए खेला है कोलकाता। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- शाहरुख खान ने खोला ड्रेसिंग रूम का रहस्य, हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद रोना चाहता था ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.