आईपीएल 2019 के जारी सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में मांकडिंग ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचन्द्रन अश्विन ने जिस तरह से जॉस बटलर को मांकडिंग किया, उसे कुछ लोग सही बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसको गलत भी ठहरा रहे हैं.
खेल के नियमो में रहकर अश्विन ने किया ऐसा

ये मामला तब सामने आया जब राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान जॉस बटलर नॉन स्ट्राइकर पर खड़े थे और पंजाब के कप्तान आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद अश्विन करने वाले थे, तभी गेंद छोड़ने से पहले बटलर क्रीज से बाहर हुए और अश्विन ने गेंद स्टंप्स पर लगाते हुए रन आउट कर दिया.
एमसीसी का लाॅ क्या कहता हैः
मेलबर्न क्रिकेट क्लब के 41.16 लॉ के मुताबिक
”जब गेंदबाज सामान्य तौर पर गेंद छोड़ने वाला हो और उसी समय बल्लेबाज पहले ही क्रीज छोड़ दें, तो गेंदबाज को हक़ है कि वह उसे रन आउट कर सके. गेंदबाज का यह प्रयास सफल रहे या न रहे गेंद डेड बॉल दी जाएगी.”

सोमवार को हुए मांकडिंग पर एमसीसी ने कहा
”यह निर्भर करता है कि गेंदबाज सामान्य तौर पर गेंद छोड़ने की स्थिति में था. कुछ कह रहे हैं कि अश्विन ने कुछ देरी कर दी थी, जिससे बटलर आगे चले गए. जब वह गेंद छोड़ने वाले थे तब बटलर क्रीज में थे.”

एमसीसी ने आगे कहा, कि
“यह जानबूझकर की गयी देरी थी तो यह अनुचित और क्रिकेट भावना के खिलाफ है. वीडियो में जो कुछ दिखाई दे रहा है उससे तो यही पकता चलता है कि इस कृत्य़ को जानबूझकर किया गया.”
हालाँकि इस मुद्दे पर अश्विन का कहना है कि
“ऐसा नहीं है. टीवी अंपायर को फैसला लेना ही था. नियमों के मुताबिक उन्होंने बटलर को आउट दिया, जोकि समझ में आता है.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: जॉस बटलर -अश्विन मांकडिंग पर एमसीसी ने सुनाया नियमो के तहत आईसीसी का फैसला appeared first on Sportzwiki.