चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाती है। दो साल बैन रहने के बावजूद टीम सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम है। टीम अभी तक खेले सभी आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुंची है वहीं 7 बार फाइनल में भी जगह बनाने में सफल हुई थी। इसमें तीन बार उसे जीत मिली है वहीं चार बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
ड्वेन ब्रावो का खुलासा

आईपीएल 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े पूर्व विंडीज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने खुलासा किया है कि क्यों टीम आईपीएल में लगातार इतना बेहतरीन प्रदर्शन करती है। सीएसके की ऑफिसियल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“टीम के कोर को बनाए रखना और अधिकांश खिलाड़ियों को अपने साथ रखना सीएसके की पिछले सभी सीजन में सबसे बड़ी ताकत रही है। यह एक ही समय में एक विश्वास और एक पुरस्कार है।”
टीम हुई थी ट्रोल

आईपीएल 2018 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी खरीदे जिनकी उम्र 30 साल से ऊपर थी। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा लेकिन टीम ने विजेता बनाकर सभी का मुंह बंद कर दिया। इनपर ड्वेन ब्रावो ने कहा
“हमें जिस नाम से बुलाया जा रहा था, वह पता था लेकिन आप अनुभव को हरा नहीं सकते। जिस तरह से सीएसके ने नीलामी में टीम चुना, उसमें युवा और अनुभव दोनों शामिल थे। हमने टीम का कोर रखा गया था, और इससे बहुत फर्क पड़ा। पिछले साल सभी ने हम पर शक किया, और हम विजेता बन गये।”
फैन्स की तारीफ की

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे चहेती टीम है। टीम की प्रैक्टिस देखने के लिए भी हजारों लोग स्टेडियम में आते हैं। फैन्स के बारे में प्रतिक्रिया देते हैं चेन्नई के इस स्टार ऑलराउंडर ने कहा
“मुझे लगता है कि हमारे प्रशंसकों के खेलने के लिए एक बड़ा हिस्सा है, वे बहुत भावुक हैं और वे हमारा समर्थन करते रहते हैं और जब टीम यहां आती है, तो वे दबाव महसूस करते हैं। यहां आना और हमें हराना आसान नहीं है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: ड्वेन ब्रावो का खुलासा, क्यों चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करती है appeared first on Sportzwiki.