Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- सुरेश रैना, मलिंगा और विराट, रोहित और धोनी समेत ये दिग्गज खिलाड़ी बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के 12वें सीजन की तैयारियों पूर्ण हो चुकी है अब बस हर किसी को दुनिया की सबसे रोमांचित टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के आगाज का इंतजार है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है जिसके बाद अगले करीब दो महीनों तक पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल के रंग में ही नजर आएगा।

आईपीएल के कुछ बड़े रिकॉर्ड जिनमें दिखेगी टक्कर

हर आईपीएल सीजन में कुछ रिकॉर्ड बनते हैं तो कुछ रिकॉर्ड टूटते हैं। ये सिलसिला इस आईपीएल में भी दिखने वाला है। इस सीजन में कई खिलाड़ी अपने नाम उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं।

तो आईए इस आईपीएल सीजन में बनने वाले और कुछ टूटने वाले रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नजर…..

टॉप स्कोरर

आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। सीएसके के लिए खेलने वाले सुरेश रैना 172 पारियों में 4985 रन बनाकर टॉप स्कोरर बने हुए हैं लेकिन उन्हें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। कोहली अब तक 155 पारियों में 4948 रन बना चुके हैं। ऐसे में इस सीजन में तो रैना-कोहली के बीच रनों की जंग देखने को मिलेगी।

टॉप विकेटटेकर

साल 2008 से खेली जा रही इस टी20 क्रिकेट लीग के अब तक के सफर में वैसे तो विकेट को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। लेकिन इनमें से श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बाजी मारी है। लसिथ मलिंगा फिलहाल 154 विकेट के साथ सबसे आगे हैं तो वहीं उनके पीछे अमित मिश्रा 146 विकेट और पीयूष चावला 140 विकेट के साथ कायम हैं।

सबसे ज्यादा अर्धशतक और शतक

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकों में क्रिस गेल मौजूद हैं तो सबसे ज्यादा अर्धशतक गौतम गंभीर के नाम हैं। गौतम गंभीर तो सन्यास ले चुके हैं ऐसे में जब अर्धशतकों की रेस की बात आती है तो ये रेस डेविड वार्नर 36 अर्धशतक और सुरेश रैना 35 अर्धशतकों वाले खिलाड़ियों के बीच रहेगी। तो शतकों की बात करें तो गेल के नाम 6 शतक हैं तो विराट और वॉटसन 4-4 शतक लगा चुके हैं।

सबसे ज्यादा जीत और हार

आईपीएल में जब किसी टीम की सबसे ज्यादा जीत और हार की बात करें तो यहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा जीत के साथ बनी हुई है। मुंबई ने अब तक खेले 171 मैचों में 97 मैचों में जीत हासिल की है। तो धोनी की कप्तानी वाली सीएसके 90 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब जहां सबसे ज्यादा हारने वाली टीम को देखे तो दिल्ली कैपिटल्स है जिन्होंने 91 मैच गंवाएं हैं तो किंग्स इलेवन और आरसीबी उनके पीछे हैं।

सबसे सफल कप्तान

वैसे तो आईपीएल इतिहास में 50 से ज्यादा मैच जीतने वाले तीन कप्तान हैं लेकिन इस बार इनमें से दो कप्तान ही दिखेंगे। क्योंकि 50 मैच जीतने वाले गौतम गंभीर नहीं खेल रहे हैं।

अब तक सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले महेन्द्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 94 मैच अपनी कप्तानी में जीते हैं तो दूसरे स्थान पर गौतम गंभीर 71 जीत के साथ बने हुए हैं तो वहीं 51 जीत के साथ रोहित शर्मा का नंबर आता है।

सबसे ज्यादा मैच, चौके और छक्के

आईपीएल में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज की बात करें तो इसमें सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने 176 मैच खेले हैं तो इनके पीछे धोनी 175 मैच और रोहित शर्मा 173 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। चौकों की बात करें तो यहां गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 491 चौके जड़े हैं तो इनके बाद शिखर धवन 460 चौके, सुरेश रैना 448 चौके और विराट कोहली 434 चौकों के साथ बने हुए हैं। तो वहीं छक्के की बात करें तो क्रिस गेल का एकछत्र राज है उन्होंने 292 छक्के जड़े हैं तो उनके पीछे एबी डीविलियर्स 187 छक्के, धोनी 186 छक्के और रैना 185 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- सुरेश रैना, मलिंगा और विराट, रोहित और धोनी समेत ये दिग्गज खिलाड़ी बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.