इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का रोमांच अब धीरे धीरे फैंस पर चढ़ने लगा है। इस सीजन का छठा मुकाबला आज दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाईट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज रात 8:00 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
IPL 12: कैप्टन कूल ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
ईडन गार्डन में खेले जाने वाला ये मैच किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए बहुत अहम होगा। गेल इस मुकाबले में अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने की कोशिश कर सकते है। जैसा कि आप जानते हो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है।
क्रिस गेल अगर आज केकेआर के खिलाफ चार छक्के जड़ देते है। तो गेल के आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 300 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा और 300 छक्के मारने वाले वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। क्रिस गेल के आईपीएल में अभी तक 113 मैचों की 112 पारियों में 296 छक्के जड़े है। गेल का आईपीएल इतिहास में 175 रन नाबाद का स्कोर है। क्रिस गेल ने इस सीजन के पहले मैच में भी तूफानी पारी खेली थी। उनकी पिछले मैच की फॉर्म को देखते हुए गेल आज ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते है। गेल ने पिछले मैच में मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीता था। गेल के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में 187 छक्के जड़े है।
Herald