Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं पर टिप्पणी वाले विवाद के बाद बदल गए KL राहुल, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल काफी समय से बुरी फॉर्म और विवादों से गुजर रहे थे। लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी की है। हाल ही में खेली गई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दोनों मैचों में उन्होंने अच्छी पारी खेल आलोचकों का मुँह बंद कर दिया है। उन्होंने इस सीरीज में 50 और 47 रन की पारी खेली। राहुल ने 2 मैच की 2 परियों में 48.50 की औसत और 156.45 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। वैसे भारतीय टीम दो मैचों की टी-20 सीरीज के दोनों मैच हार गई।

इससे पहले वो काफी पूरी फॉर्म से गुजर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हो रही थी। राहुल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, सेलेब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर टिप्पणी वाले विवाद के बाद मैं थोड़ा विनम्र हो गया हूं। मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिला है इसका मैं सम्मान करता हूं। आपको बता दें, कारण जौहर चैट शो कॉफी विद करण में हार्दिक और राहुल ने महिलाओं पर टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन बाद में जांच लंबित होने के बाद उनके प्रतिबंध को हटा दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, इंडिया ए टीम के कोच और पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने बुरे दौर से उबरने में मदद की। द्रविड़ ने मेरी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया। उन्होंने कहा, मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ दिन दूर रहने का मौका मिला। मैं जब भारत वापस आया तो ये जानने की कोशिश की कि मुझसे कहां गलती हो रही है। संयोगवश मुझे इंडिया ए के लिए कुछ मैच खेलने का मौका मिला जहां राहुल द्रविड़ ने मैरी स्किल्स और तकनीक को सुधाने में मदद की।

यह भी पढ़े:-

INDvAUS: वनडे सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभ्यास सत्र में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड



Herald