Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIP vs MI: दो मैचों के विवादों को भुलाकर मुंबई से भिड़ने के लिए तैयार है पंजाब

स्पोटर्स डेस्क।इस सीजन के लगातार दो मैचों से विवादों में रही पंजाब आज अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के साथ आज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भिड़ेने के लिए तैयार है। इस सीजन के शुरू होते ही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दोनों मैच बहुत कप्तान अश्विन के कारण बहुत​ ज्यादा विवादों में रहे हैं। इस सीजन का पहला मैच खेलने उतरी पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकड़िंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई तो वही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच में 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं होने के कारण मैच में तक हार गई थी।


आज के मैच में अश्विन मुंबई के खिलाफ ऐसा कोई विवाद होने से बचने का प्रयास करेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस समय दोनों टीमें कुछ बल्लेबाज जबरदस्त फॅार्म में नजर आ रहे है और विशाल लक्ष्य को बनाने और उसे हासिल करने में दोनों ही सक्षम है। लेकिन पंजाब को आज मुंबई की गेंदबाजी से बचकर ​जीत हासिल करनी होगी।

IPL 12 : इस सीजन का पहला तूफानी शतक लगाने के बाद भी बहुत ज्यादा दुखी हुआ ये खिलाड़ी
किंग्स इलेवन पंजाब का संभावित प्लेइंग XI:
रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, मनदीप सिंह और सैम कुरेन।

मुंबई इंडियंस का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेघन, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।



Herald