Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsMI : STATS : मैच में बने कुल 7 रिकॉर्ड, क्रिस गेल ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आईपीएल 2019 के 9वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. किंग्स इलेवन पंजाब की मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 11वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले गए थे. जिसमे से 12 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हुए थे. वहीं 10 मैच पंजाब ने जीते हुए थे.

2. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब की मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांचवी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए थे. जिसमे से दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हुए थे.

3. क्रिस गेल ने आज 2 छक्के लगाते ही अपने आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.

4. क्विंटन डी कॉक ने आज 33 रन बनाते ही अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए है. वह ऐसा करने वाले 61वें खिलाड़ी बने हैं.

5. क्विंटन डी कॉक ने आज अपने आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक लगाया. वह साल 2016 के आईपीएल में एक शतक भी लगा चुके हैं.

6. क्रुनाल पांड्या ने आज क्रिस गेल को हार्दिक के हाथों कैच कराया. बता दें, कि क्रुनाल की गेंद पर हार्दिक का यह आईपीएल में छठा कैच था.

7. केएल राहुल ने आज अपनी टीम के लिए 71 रन की पारी खेली यह उनके आईपीएल क्रिकेट करियर का 11वां अर्धशतक लगाया.

 

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KXIPvsMI : STATS : मैच में बने कुल 7 रिकॉर्ड, क्रिस गेल ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.