Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsDD : रोहित शर्मा की इस गलती की वजह से मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 37 रन की हार

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का तीसरा लीग मुकाबला रविवार 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 37 रन के अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया 213 रन का बड़ा स्कोर

बता दें, कि इस मैच का टॉस मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने 27 गेंदों पर 78 रन की एक तूफानी पारी खेली. वहीं कॉलिन इंग्रम ने 32 गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया. टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी 36 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल मैक्लेघन ने अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

मुंबई इंडियंस की टीम बना पाई 176 रन 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा (14 रन) टीम के 33 रन के स्कोर पर आउट हो गये. इसके बाद 95 रन तक मुंबई इंडियंस की टीम अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी.

हालाँकि, छठे विकेट के लिए युवराज सिंह और क्रुनाल पांड्या ने 39 रन की साझेदारी की, लेकिन यह साझेदारी भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाई और मुंबई की टीम मात्र 176 रन पर आउट हो गई.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 53 रन की पारी युवराज सिंह ने खेली. वहीं क्रुनाल पांड्या ने 15 गेंदों पर 32  रन की शानदार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

रोहित की गलती की वजह से हारा मुंबई इंडियंस 

रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने स्पेशलिस्ट स्पिनर मयंक मारकंडे को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी, कप्तान रोहित शर्मा की इस गलती की वजह से कहीं ना कही मुंबई इंडियंस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस को एक विशेषज्ञ स्पिनर की काफी कमी खली और दिल्ली की टीम 213 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई.

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post MIvsDD : रोहित शर्मा की इस गलती की वजह से मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 37 रन की हार appeared first on Sportzwiki.