Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Mohali ODI : कंगारू टीम को भारत ने दिया 359 रनों का लक्ष्य, धवन ने जड़ा करियर का 16वां शतक

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने मौहाली में खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चौथे वनडे में 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारत की और टीम की ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को मजबूत शुरूआत दी। रोहित और शिखर ने पहले ​विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 95 रन और शिखर धवन 143 रन बनाकर पवेलियन लौटे।कंगारू टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 359 रनों की आवश्यकता है।

चौथे वनडे में आज कप्तान विराट कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं और मात्र 7 रनों पर ही पवेलियन लौट गए। आज के मैच में धोनी की जगह मैदान में उतरे ऋषभ पंत ने 36 रनों की पारी खेली। वहीं बात करें कंगारू टीम के गेंदबाजों की तो भारतीय बल्लेबाजों ने आज जमकर कंगारू गेंदबाजों की पिटाई की। कंगारू टीम की और से पैंट कमिंस ही सबसे सफल गेंदबाज रहे। कमिंस ने आज अपने 10 ओवर के स्पेल में 70 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं रिचर्डसन ने भी 85 रन लुटा कर 3 विकेट लिए और स्पिन गेंदबाज एडम जंमा को 1 सफलता हाथ लगी।

भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 से आगे चल रही है। अगर भारतीय टीम आज का मैच जीत जाती हैं तो भारतीय टीम ये सीरीज कंगारू टीम से जीत लेगी। वहीं वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें कंगारू टीम ने भारत को 2—0 से रौंदने में कामयाबी हासिल की थी। आज के मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, लोकश राहुल, भुवनेश्वर कुमार और यजुवेन्द्र चहल को अन्तिम एकादश में जगह दी गई है जबकि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, अंबाटी रायुडु, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।