Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZv BAN: वेगनर के आगे पस्त हुए बांग्लादेश बल्लेबाज, पारी और 12 रन से जीता न्यूजीलैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पारी और 12 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दें दूसरा टेस्ट दो दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था जिसके बाद भी न्यूजीलैंड यह मैच जीतने में कामयाब रहा। शुरू के दो दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया था लेकिन इसके बावजूद भी मैच खेल के पांचवें और अंतिम दिन पहले सत्र में ही मैच खत्म हो गया।

न्यूजीलैंड घातक गेंदबाज नील वैगनर के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। वैगनर ने दूसरी पारी में 45 रन देकर पांच विकेट झटके। जिसकी वजह से बांग्लादेश की पूरी टीम 209 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 211 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पारी छह विकेट पर 432 रन बनाकर घोषित की थी। न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर (200) ने दोहरा शतक जड़ा, जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच भी घोषित किया गया।

न्यूजीलैंड ने मौजूदा सीरीज का पहला टेस्ट पारी और 52 रन से जीता था। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े:-

इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया टीम का अधूरा कप्तान, धोनी आज भी आधे कप्तान

IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

India vs Australia: दिल्ली का ये मैदान भारत को दिला सकता है फाइनल में जीत, देखें पिछले रिकॉर्ड



Herald