भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों की बायोपिक बन चुकी है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर फिल्म बन चुकी है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम से लगातार अंदर- बाहर होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर भी जल्द ही फिल्म बनने वाली है।
फिल्म की तरह ही रहा करियर

दिनेश कार्तिक को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था और उन्होंने 2004 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उसके समय वह टीम का भविष्य माने जा रहे थे लेकिन अभी तक वह टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद उन्हें गिने चुने मौके मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। उन्हें बल्लेबाज के रूप में भी टीम में मौके मिले लेकिन उनके बल्ले से नियमित रन नहीं निकले।
यह कर सकते हैं कार्तिक का किरदार

फिल्म के दिनेश कार्तिक का किरदार वेब सीरीज मिर्जापुर का हिस्सा रहे विक्रांत मैसी निभा सकते हैं। उनका लुक कार्तिक से काफी मिलता जुलता है और इसी वजह से वह इस रोल में दिख सकते हैं।
करियर के साथ ही दिनेश कार्तिक की निजी जिन्दगी भी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। उनकी पहली पत्नी निकिता ने उनसे तलाक लेकर उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय से शादी कर ली थी।
इस सीरीज के आसपास कहानी

दिनेश कार्तिक पर बनने वाली फिल्म की कहानी निदाहास ट्रॉफी के आसपास घूमेगी। पिछले साल फरवरी- मार्च में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे।
उन्होंने 8 गेंद में 28 रन बनाकर भारत को विजेता बनाया था। मैच की अंतिम गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और कार्तिक ने कवर पर छक्के जड़कर अपनी टीम को विजेता बना दिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: सचिन, अजहर और धोनी के बाद अब इस खिलाड़ी पर बनने वाली है बायोपिक, यह अभिनेता निभाएगा रोल appeared first on Sportzwiki.