Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : हार के बाद भी कोहली का कद हुआ विराट, मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32 रन से जीत लिया है. इस तीसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर : 

1. ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ आज 75वीं वनडे जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 132 वनडे मैच खेले गए थे. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 49 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे थे.

2. रांची क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में एक मैच खेला गया था, लेकिन वह मैच बेनतीजा साबित हुआ था.

3. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज बतौर कप्तान अपने 4000 वनडे रन प्राप्त किये हैं.

4. विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने 4000 वनडे रन 63 पारियों में पूरे किये हैं. वह सबसे तेज बतौर कप्तान 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले एबी डीविलियर्स के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 77 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन बना लिए थे.

5. रोहित शर्मा ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 350वां छक्का लगाया. वह धोनी के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की है.

6. आरोन फिंच आज नर्वस नाइनटीज के शिकार हुए, वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे कप्तान थे, जो भारत की धरती पर नर्वस नाइनटीज के शिकार हुए है. इससे पहले 1986 में एलन बॉर्डर व साल 2013 में जार्ज बेली भारत की धरती पर नर्वस नाइनटीज में आउट हुए थे.

7. एमएस धोनी आज एकबार फिर भारतीय टीम के लिए वनडे में छक्के लगाने के मामले पर पहले स्थान पर आ गए है. वह 217 छक्कों के साथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए है. रोहित ने 216 छक्के वनडे में भारत के लिए अबतक लगाये हुए हैं. हालाँकि, धोनी के कुल 224 वनडे छक्के है, लेकिन 7 छक्के एशिया इलेवन से खेलते हुए आये हैं.

8. विराट कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 41वां शतक लगाया. वह वनडे क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने के मामले पर सिर्फ सचिन तेंदुलकर के 49 शतक से पीछे हैं.

9. विराट कोहली आज 76 रन पर पहुंचते ही, भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गये हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ के 10768 रनों को पीछे छोड़ दिया है.

10. उस्मान ख्वाजा ने आज 113 गेंदों पर 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का पहला शतक था.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : हार के बाद भी कोहली का कद हुआ विराट, मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.