भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची के क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार 8 मार्च को खेला जायेगा. बता दें, कि सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच भारत की टीम ने जीत लिए थे. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.
आइये डालते है एक नजर तीसरे वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अबतक कुल 132 वनडे मैच खेले गए है. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 49 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 74 वनडे मैच जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले बेनतीजा रहे है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास जहां अपनी 75वीं वनडे जीत का मौका होगा. वहीं भारत के पास अपनी 50वीं वनडे जीत का मौका होगा.
2. अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करेगा, तो भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद 500 से अधिक वनडे जीत वाला देश बन जायेगा, क्योंकि भारत 500 वनडे मैच अबतक जीत चूका है.
3. मात्र 76 रन बनाते ही विराट कोहली, रनों के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे और वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.

4. विराट कोहली के पास इस मैच में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने का मौका होगा. वह अबतक 216 वनडे पारियों में 49 अर्धशतक लगा चुके हैं.
5. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए अबतक 47 वनडे विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने का मौका होगा.
6. एमएस धोनी लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार चार अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके पास इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार पांच अर्धशतक लगाने का मौका होगा.

7. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.
8. एमएस धोनी के पास लिस्ट ए करियर में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का मौका होगा. धोनी लिस्ट ए करियर में अबतक 138 स्टंपिंग कर चुके हैं. उनसे ज्यादा स्टंपिंग लिस्ट ए करियर में मोईन खान ने की है. मोईन के नाम लिस्ट ए करियर में कुल 139 स्टंपिंग हैं. सिर्फ दो स्टंपिंग करते ही वह मोईन खान को पीछे छोड़ देंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : INDvsAUS : तीसरे वनडे में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, कोहली के पास द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.