Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

UWW ने सभी राष्ट्रीय संघों से भारत के साथ संबंध खत्म करने को कहा, जानिए वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हाल ही में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने अपने मातहत सभी राष्ट्रीय संघों से कहा है कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ संबंध खत्म करें। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ ने हाल में यहां वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद UWW ने परिप्रेक्ष्य में यह फैसला किया है।

आपको बता दें, पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं देने के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति आईओसी) ने भी भविष्य में भारत में वैश्विक आयोजनों की मेजबानी पर रोक लगा दी है। ऐसे में भारतीय कुश्ती संघ की परेशानी बढ़ती जा रही है। बता दें, विश्व संस्था ने राष्ट्रीय संघों को इस बारे में एक पत्र लिखा है। विश्व संस्था ने पत्र में लिखा, ;UWW सभी संबद्ध राष्ट्रीय कुश्ती संघों से अनुशंसा करता है कि वे भारतीय कुश्ती संघ से अपने संबंध खत्म कर दें। वहीं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण और सहायक सचिव विनोद तोमर ने अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाकिस्तानी शूटर्स इस लिए नहीं दिया गया था वीजा
आपको बता दें, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पुरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के साथ कई करार भी खत्म किये। ऐसे में भारतीय कुश्ती संघ ने पाकिस्तानी निशानेबाजों को विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। बता दें, जैश के इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़े:-

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना

IND vs AUS 2nd ODI: भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब, 17 ओवर में तीन बल्लेबाज OUT



Herald