स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हाल ही में दूसरा वनडे मैच खेला गया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 113 रनों से जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 45.1 ओवरों में 251 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 94 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 57 रनों का योगदान दिया। बाकि कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 32.2 ओवरों में 138 रन पर सिमट गई। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आई। दरअसल, श्रीलंका की पारी का 32वां ओवर इमरान ताहिर कर रहे थे। श्रीलंका के 136 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत थी। स्लिप में कप्तान फॉफ डुप्लेसिस खड़े थे जबकि डेविड मिलर विकेटकीपिंग कर रहे थे।
This is dope #faf mocking #miller as #MSD when he is trying to stump @ChennaiIPL #thala thala than ya@RusselArnold69 @russcsk @Cricprabhu @CricSuperFan @CSKFansOfficial @SirJadeja
— TROLL MAMA (@SrinimamaTrolls) March 7, 2019
pic.twitter.com/eoPBm2F9c3
ओवर की तीसरी गेंद पर इमरान ताहिर ने फेंकी, जो क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई बल्लेबाज को चकमा खा गए और गेंद विकेटकीपर डेविड मिलर के हाथों में चली गई। मिलर ने महेंद्र सिंह धोनी जैसी फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां उड़ा दी। ये नजारा देख कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने डेविड मिलर को कहा- “Come on MSD”। उनका यह इशारा धोनी के स्किल की तरफ था, जो उन्हें डेविड मिलर की विकेटकीपिंग में नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े:-
SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?
विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल
Herald