Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन Vs विराट: क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड तोड़ कर विराट ने बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली इन दिनों अपने बल्ले से इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं की उनके आगे बढ़े बढ़े रिकॉर्ड छोटे साबित हो रहे हैं। विराट पिछले कुछ समय से इतनी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ रहे हैं। विराट ने कई बार अपने दम पर टीम को संकट से बाहर निकाला है और टीम को जीत दिलाई है। कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने ​करियर का 40वां शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ अपने नाम भी कई रिकॉर्ड बनाए है।

कोहली इस समय क्रिकेट के तीनों में प्रारूपों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है और कोहली ने अब तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की 409 पारियों में 65 शतक लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। विराट कोहली ने सबसे कम उम्र में 40 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्‍लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने 30 साल की उम्र में करने के साथ वनडे की 216वीं पारी में 40वां शतक लगाया है।


सचिन ने 44.65 के औसत से 14289 रन बनाए थे तो कोहली ने 59.73 के औसत से 10693 रन बनाए हैं। इसके साथ कोहली ने अब तक 80 से ज्यादा 50 रनों की पारी खेली है और अगर कोहली इस तरह का प्रदर्शन करते रहे तो वह सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड भी जल्द ही तोड़ देंगे। सबसे ज्यादा 100 शतकों के साथ सचिन पहले स्थान पर है और इसके बाद रिकी पोंटिंग 71 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर है।



Herald