Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: 9 साल बाद धोनी हुए गोल्डन डक के शिकार, आउट होने का देखें वीडियो

एमएस धोनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर 2-1 से वनडे सीरीज जीताई थी. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ़ द सीरीज भी रहे थे. न्यूजीलैंड में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. वहीं वर्तमान में खेली जार रही भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के पहले वनडे में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई दी.

दूसरे वनडे में धोनी हुए गोल्डन डक के शिकार 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी गोल्डन डक के शिकार हुए हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया.

9 साल बाद धोनी हुए गोल्डन डक के शिकार 

बता दें, कि 9 साल बाद एमएस धोनी गोल्डन डक का शिकार बने हैं. इससे पहले वह साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ विशाखापत्तनम के मैदान पर गोल्डन डक के शिकार बने थे.

यहाँ देखें धोनी के आउट होने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों एमएस धोनी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा.

भारत ने खड़ा किया है 250 रन का स्कोर 

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 48.4 ओवर में मात्र 250 रन पर आउट हो गई है.

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 120 गेंदों पर 116 रन की पारी कप्तान विराट कोहली ने खेली. वहीं टीम के लिए विजय शंकर ने 41 गेंदों पर 46 रन का अच्छा योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज पैट कमिंग्स रहे हैं. उन्होंने अपने कोटे के 9 ओवर में मात्र 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किये हैं. एडम जम्पा ने भी अपनी टीम के लिए 2 विकेट हासिल किये हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post WATCH: 9 साल बाद धोनी हुए गोल्डन डक के शिकार, आउट होने का देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.