Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: कुलदीप यादव और धोनी के मास्टर प्लान में फंसे पीटर हैंड्सकॉम्ब, गंवाना पड़ गया विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गयी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा जो जगह मिली।

भारतीय स्पिनरों का जलवा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम को कप्तान आरोन फिंच के रूप में पहला झटका जल्द ही लग गया। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और स्टोइनिस ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला।

केदार जाधव ने स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उस्मान ख्वाजा भी जल्द ही पवेलियन लौट गये। ग्लेन मैक्सवेल और हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभला।

कुलदीप यादव का जादू चला

चाइनामैन कुलदीप यादव ककी गेंदबाजी को पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ। वह कुलदीप यादव की जाल में फंस का स्टंप आउट हो गये।

हैदराबाद की पिच में टर्न है और कुलदीप ने इसी का फायदा उठाते हुए हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 30 गेंद में 19 रनों की पारी खेली। हैंड्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन स्पिन बल्लेबाज माने जाते हैं।

देखने को मिला धोनी स्पेशल

कुलदीप यादव यादव की गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर गिरी थी और बल्लेबाज उनका पीछा करने के लिए क्रीज से काफी आगे निकल गया। गेंद टिप्पा खाने के बाद दाए हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ आई। पैड और बैट की बीच से यह विकेटकीपर के हाथों में चली गयी।

गेंद जब पैड और बल्ले के बीच से आती है तो कीपर के लिए परेशानी होती है। इसके बावजूद दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर में से एक धोनी ने इसे आसान मौका बना दिया।। बल्लेबाज काफी आगे निकल चुका था और उन्होंने आसानी से स्टम्प कर दिया।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post WATCH: कुलदीप यादव और धोनी के मास्टर प्लान में फंसे पीटर हैंड्सकॉम्ब, गंवाना पड़ गया विकेट appeared first on Sportzwiki.