भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों के सीरीज का तीसरा मैच कल रांची में खेला जाएगा. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने वहां आज जमकर पसीना बहाया. भारतीय टीम सीरीज में दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना चुकी है. अब भारतीय टीम को कल खेले जाने वाले मुकाबले में जीतकर सीरीज में अजय बढ़त बढ़ानी होगी.
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में वापसी कर सकती है. इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना सारा दाव लगाना चाहेगी. रांची में होने वाले इस मुकाबले के पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो डाला है. जिसमे भारतीय टीम के खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के मारते नजर आ रहे हैं.
जब चहल मारने लगे लंबे-लंबे छक्के
Gearing up for Ranchi –
from #TeamIndia's training session before the 3rd ODI against Australia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/WstXhrRa9T
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
रांची में अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के मारते नजर आए. जिसमे धोनी, पंत अंबाती रायडू जैसे बल्लेबाज थे. लेकिन इस वीडियो में आकर्षण का केंद्र यजुवेंद्र चहल थे. पिछले दो मैच में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. लेकिन इस खिलाड़ी के लंबे-लंबे छक्के देख सब दंग रह गए.
अपनी गेंदबाजी से विपक्षी खिलाड़ियों को परेशान करने वाला ये खिलाड़ी जब बल्लेबाजी में लंबे-लंबे छक्के लगा रहा था. सबकी आंखे खुली-की खुली रह गई.
यहाँ देखें वीडियो
Who could hit the longest SIX? Here's a look at #TeamIndia's fun SIXES challenge at the nets during training in Ranchi #INDvAUS
@Paytm pic.twitter.com/syd7YSa3Wu
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को इस सीरीज में अभी तक मौका नहीं मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. चहल अभ्यास के दौरान शिखर धवन का बल्ला ले कर खेल रहे थे.
विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.
भुवनेशवर कुमार की हुई वापसी
तीसरे मैच से तेज गेंदबाज भुवनेशवर कुमार की टीम में वापसी हो रही है. अब टीम के साथ सिद्धार्थ कौल नहीं होंगे. इस खिलाड़ी का चयन सिर्फ दो मैच के लिए हुआ था. लेकिन उनको किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH: अभ्यास के दौरान धोनी को देख, लंबे-लंबे छक्के लगाने लगे यजुवेंद्र चहल, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.

