Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: ब्रेन-फेड का शिकार होकर शुभमन गिल लौटे पवेलियन, देखें वीडियो

आईपीएल 2019 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ रही है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और अपने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दिल्ली दो मैच में एक जीत और एक मैच हार चुकी है।

कोलकाता की खराब शुरुआत

कोलकाता की टीम में आज चोटिल सुनील नरेन की जगह निखिल नाईक को टीम में शामिल किया। सलामी बल्लेबाज करने आये नाईक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और वह 16 गेंद में सिर्फ 7 रन ही बना पाए।

उसके आउट होने के बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स की विकेट का सिलसिला नहीं रुका। नितीश राणा और रोबिन उथप्पा भी हर्षल पटेल की लगातार दो गेंदों पर आउट होकर पवेलियन लौट गये।

ब्रेन फेड के शिकार बने शुभमन गिल

चार विकेट गिरने के बाद दिनेश कार्तिक और युवा शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी थी। इसी बीच गिल ब्रेन फेड का शिकार बन गये। 9वें ओवर की पहली गेंद को उन्होंने कवर में खेला और गेंद चौके के लिए जा रही थी।

इसी वजह से दोनों बल्लेबाज धीरे- धीरे रन दौड़ रहे थे। इसी बीच कगिसो रबाडा ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को रोक लिया। हर्षल पटेल ने गेंद गेंदबाजी छोर की तरफ फेंका और शुभमन गिल क्रीज में नहीं पहुँच पाए थे।

शुरूआती रन दौड़ा धीमा

शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक ने पहले दो रन काफी धीरे- धीरे दौड़ा था क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि गेंद चौके के लिए चला जायेगा। हालाँकि, जब उन्हें लगा कि गेंद रोक लिया गया है, उन्होंने तेजी से तीसरा रन दौड़ने की कोशिश की।

इस कोशिश में शुभमन गिल सफल नहीं हो पाए और उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 5 गेंद में चार रन बनाया और बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका खो दिया।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: ब्रेन-फेड का शिकार होकर शुभमन गिल लौटे पवेलियन, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.