Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद केदार जाधव ने किया अपशब्द का प्रयोग, तो देखने लायक था विराट रिएक्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चला।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच पिछले कुछ मैचों से फॉर्म से जूझ रहे थे। आज मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। उस्मान ख्वाजा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

कुलदीप यादव ने आरोन फिंच को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा फिंच से भी कहीं तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे। फिंच ने 53 गेंद में 37 रन बनाये।

केदार जाधव का चला जादू

पार्ट टाइम गेंदबाज केदार जाधव ने भारत को लगातार सफलता दिलाई है। उन्होंने पिछले मैच में भी मार्कस स्टोइनिस को आउट किया था। इस मैच में भी उन्होंने पिच पर सेट हुए उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा। ख्वाजा ने 37 गेंद में 38 रनों की पारी खेली।

विकेट की गेंद को ख्वाजा ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारे पर लगकर एक्स्ट्रा कवर के हाथों में चली थी। इसके बाद केदार जाधव की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जाधव के मुंह से निकला अपशब्द

भारतीय खिलाड़ी कई बार मैच में विकेट चटकाने के बाद भावनाओ में बह जाते हैं। इसमें कप्तान विराट कोहली का नामस सबसे ऊपर रहता है। वहीं अन्य खिलाड़ी भी कुछ ज्यादा पीछे नहीं हैं।

उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के बाद केदार जाधव ने भी अपशब्द का प्रयोग किया। कैच लेने वाले खिलाड़ी विराट कोहली ने भी ख़ुशी व्यक्त की लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए कुछ ऐसा नहीं किया।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद केदार जाधव ने किया अपशब्द का प्रयोग, तो देखने लायक था विराट रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.