कोलकाता नाईट राइडर्स ने सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। उस मैच केकेआर के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया था। अब टीम अपना अगला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर ही खेलेगी।
आंद्रे रसेल की मस्ती

पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बाद वह मस्ती के मूड में थे। वह दूसरे मैच से पहले प्रैक्टिस के बाद होटल के कॉरिडोर में ही क्रिकेट खेलने लगे। केकेआर ने ट्विटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया।
वीडियो में रसेल ने कहा
“यह पहली बार है जब मैं ऐसा कुछ कर रहा हूं, मुझे पहली बार रूल तोड़कर होटेल के कॉरीडोर में कुछ ऐसा करने को मिला है। जिसका मैं पूरा फायदा उठा रहा हूं।”
गेंदबाजी की जमकर धुनाई की थी

हैदराबाद के खिलाफ मैच में आंद्रे रसेल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले सिद्धार्थ कौल के ओवर में 19 रन जड़ा था। उसके बाद रसेल ने भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार को 21 रन जड़ा था।
उन्होंने इस मैच में 19 गेंद में 49 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भी रसेल ने डेविड वॉर्नर और युसूफ पठान को पवेलियन भेजा था।
पंजाब के खिलाफ मुश्किल मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स को अपना अगला मैच 27 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है। पंजाब ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। उनके लिए क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं।
वहीं पंजाब की स्पिन गेंदबाजी काफी भी काफी बेहतरीन है। उनके पास रविचंद्रन अश्विन और मुजीब जैसे विकल्प हैं। इसी वजह से एक बार फिर आंद्रे रसेल के ऊपर गेंद के साथ ही बल्ले से भी प्रदर्शन का दवाब होगा।
देखें वीडियो:
Wanna know what @Russell12A does when he’s not on the field?
You gotta watch thisfrom the hotel corridors to find out
#KKRHaiTaiyaar #KKR pic.twitter.com/OtELdwBAfJ
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 26, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने तोड़ा होटल का नियम, सार्वजनिक तौर पर कर गये नियम के विरुद्ध ये हरकत appeared first on Sportzwiki.
from the hotel corridors to find out 