भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चला।
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार खोये विकेट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच पिछले कुछ मैचों से फॉर्म से जूझ रहे थे। आज मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। उस्मान ख्वाजा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
फिंच और ख्वाजा के आउट होने बाद ऑस्ट्रेलिया के कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। कई बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत मिली लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। कोई भी कंगारू बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया।
जडेजा का कमाल

भारतीय ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में गिने जाते हैं। आज ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान उन्होंने इस बात को इस बार फिर साबित किया। उनके डायरेक्ट हिट ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन भेज दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 38वें ओवर में उन्होंने पॉइंट से नॉन स्ट्राइक पर डायरेक्ट हिट मारकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन खेलने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक पीटर हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन भेजा।
अच्छे दिख रहे थे हैंड्सकॉम्ब

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट चुके थे लेकिन हैंड्सकॉम्ब पिच पर टिके हुए थे। उन्होंने 59 गेंद पर 48 रन बनाये। वह स्पिन गेंदबाजी के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं और इसी वजह से वह भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे थे।
रविन्द्र जडेजा के डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा। जडेजा के लिए यह कोई नया नहीं है। हार्दिक पांड्या की जगह इस सीरीज में शामिल किये गये जडेजा ने पहले भी कई बार बार बल्लेबाजों को ऐसे पवेलियन भेज चुके हैं।
देखें वीडियो:
Ravindra Jadeja hits the bullseye. pic.twitter.com/vxIMGZDgnh
— shaktikapoor143 (@shaktikapoor143) March 5, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: रविन्द्र जडेजा के डायरेक्ट थ्रो ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को भेजा पवेलियन appeared first on Sportzwiki.