इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में कुछ ही महीनों के बाद होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है, वेस्टइंडीज ने सीरीज बराबर कर ली है.
वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे में दी करारी शिकस्त
इंग्लैंड की टीम पिछले काफी दिनों से वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां उन्हें टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद इंग्लैंड को वनडे सीरीज में जीत का दावेदार माना जा रहा था।

लेकिन ग्रास आइलेट में खेले गए आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज को 2-2 से बराबर करवा दिया तो वहीं एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकल सका था।
इंग्लैंड को विंडीज ने केवल 113 रनों के स्कोर पर ही समेटा
इंग्लैंड की टीम 4 मैचों में 2-1 की बढ़त के साथ इस मैच में उतरी। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जैसन होल्डर के इस फैसले को विंडीज के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और लगातार अंतराल में झटके दिए। विश्व की सबसे बेहतरीन वनडे साइड इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम साबित हुई और 28.1 ओवर में महज 113 रनों पर ही ढेर हो गई।
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने 23-23 बनाए तो वहीं 4 बल्लेबाज खासा तक नहीं खोल सके। विंडीज के लिए ओशियन थॉमस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 5 विकेट झटके।
वेस्टइंडीज के गेल के तूफान की बदौलत 12.1 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य
इंग्लैंड को एक सस्ते स्कोर पर आउट करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। जिनके लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था। इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले क्रिस गेल ने आते ही अपने इरादें जाहिर कर दिए।

क्रिस गेल ने खतरनाक पारी खेलते हुए 27 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। गेल ने 5 चौके और 9 छक्के भी जड़े। इस खतरनाक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को केवल 12.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। और सीरीज को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post Windies vs England- मैदान पर फिर आया क्रिस गेल नाम का तूफान, वेस्टइंडीज ने सीरीज की बराबर appeared first on Sportzwiki.