Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, दिग्गज को बाहर करेंगे धोनी!

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में भी अभी तक शानदार खेल का प्रद्रर्शन किया है. चेन्नई ने अभी तक 3 मैच खेंले है और तीनों ही मैच में उसको जीत मिली है. अब चेन्नई का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से उनके ही घर में है. इस मैच में जीतकर चेन्नई अपनी जीत की लय को बरक़रार रखना चाहेगा. एक बार जीतने की लिए चेन्नई अपनी सबसे अच्छी टीम लेकर उतरना चाहेगी.

1.शेन वाटसन

चेन्नई के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से अनुभवी बल्लेबाज शेन वाटसन के ही हाथों में ही होगी. वाटसन बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

वाटसन इस समय शानदार फॉर्म में है. वो पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे. अब वाटसन मुंबई के खिलाफ रन बनाने को आतुर होंगे.

2.अंबाती रायडू

रायडू को चेन्नई की टीम एक अंतिम मौका देना चाहेंगी. रायडू ने पिछले सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये थे. पर इस बार वो फॉर्म में नहीं दिखाई दे रहे. रायडू मुंबई इंडियंस के लिए बहुत सीजन खेंले है तो अब वो मुंबई के खिलाफ रन बनाकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

3.सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रैना छोटी छोटी पारी तो खेल रहे हैं पर अब वो मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. रैना अपने टीम के लिए पिछले मैच भी उपयोगी पारी खेल चुके हैं.

4.केदार जाधव

चेन्नई के लिए नंबर 4 पर केदार जाधव बल्लेबाजी करते हैं. केदार ने अभी तक कोई बड़ी पारी भले ही ना खेंले हो पर वो टीम के लिए छोटी छोटी लेकिन उपयोगी पारिया खेलते आये हैं पर अब मुंबई के खिलाफ जाधव भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

5.महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म से होकर गुजर रहे हैं. पिछले मैच में धोनी ने शानदार 75 रन बना कर टीम को 175 के स्कोर तक पहुचाया था. अब धोनी एक बार फिर से मुंबई के खिलाफ भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

6. ड्वेन ब्रावो

चेन्नई का ये आलराउंडर टीम के लिए बहुत बड़ा खिलाड़ी है. ब्रावो चेन्नई की टीम को अपने खेल से संतुलन प्रदान करते हैं. पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ ब्रावो ने अंतिम ओवर में 12 रन बचाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाया था. अब इस मैच में भी ब्रावो कुछ ऐसा ही प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

7.रविंद्र जडेजा

जडेजा चेन्नई की टीम के बहुत ही बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं. जड़ेजा भी ब्रावो की तरह आलराउंडर हैं. जड़ेजा इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अब मुंबई के खिलाफ भी जड़ेजा अपना यही फॉर्म बरक़रार रखना चाहेंगे.

8.हरभजन सिंह

पहले 2 मैच खेलने के बाद हरभजन को पिछले मैच में टीम से बाहर रखा गया था. अब एक बार फिर से हरभजन सिंह टीम में दिखाई दे सकते हैं क्योंकी हरभजन सिंह मुंबई के लिए 10 साल आईपीएल खेंले हैं तो उनको मुंबई की पिच के बारे में अच्छी जानकारी हैं. अब हरभजन एक बार फिर चेन्नई के लिए अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

9.दीपक चाहर

चेन्नई के लिए पॉवरप्ले में शानदार गेंदबाजी करने वाले दीपक चाहर इस समय शानदार फॉर्म में है. पिछले मैच में दीपक ने राजस्थान के शुरूआती विकेट लेकर चेन्नई को जीत की तरफ़ ले गये थे. अब दीपक मुंबई के खिलाफ भी कुछ इसी तरह का प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

10.इमरान ताहिर

चेन्नई का ये खिलाड़ी इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की लिस्ट में नंबर एक पर चल रहा है. अभी तक शानदार गेंदबाजी कर रहे ताहिर अब मुंबई के खिलाफ भी अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

11.मोहित शर्मा

 

अभी तक यहाँ पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने अच्छा प्रद्रर्शन नहीं किया है इसलिए धोनी अब उनकी जगह टीम में मोहित शर्मा को मौका दे सकते है. मोहित भी मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रद्रर्शन करके टीम का नियमित सदस्य बनना चाहेंगे.

 

The post मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, दिग्गज को बाहर करेंगे धोनी! appeared first on Sportzwiki.