खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज ईडन गार्डन्स पर करो या मरो का मुकाबला होगा। आईपीएल-12 के प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखने के लिए दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।
वैसे राजस्थान रॉयल्स का कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर प्रदर्शन खराब ही रहा है। साल 2008 में आयोजित आईपीएल के पहले संस्करण में ही राजस्थान टीम को इस मैदान पर एक मात्र जीत मिली थी।
इसके बाद वह इस मैदान पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यहां पर दोनों ही टीमों के बीच अभी तक आठ मैच खेले जा चुके हैं, इनमें से छह में केकेआर ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच रद्द हो गया था। वैसे दोनों टीमों के आईपीएल में ओवरऑल प्रदर्शन की बात की जाए तो अब तक 20 मैचों में से केकेआर को 10 और राजस्थान रॉयल्स को नौ में जीत मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), कार्लोस ब्रैथवेट, करियप्पा, पीयूष चावला, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, हैरी गर्नी, मैथ्यू केली कुलदीप यादव, क्रिस लिन, श्रीकांत मुंडे, निखिल नाइक, सुनील नारायण, प्रसिद्ध कृष्णा, पृथ्वी राज, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, रिंकु सिंह और संदीप वॉरियर।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), वरुण आरोन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट बिन्नी आर्यमन बिड़ला, जोस बटलर (विकेटकीपर) प्रशांत चोपड़ा, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, धवल कुलकर्णी, लियाम, महिपाल लोमरोर, मिधुन, रियान पराग, अजिंक्य रहाणे, शुभम रंजन, संजू सैमसन, शंशांक सिंह, ईश सोढ़ी, बेन स्ट्रोक्स, थामस, त्रिपाठी, एश्टन टर्नर, मनन वोहरा और जयदेव उनादकट।