खेल डेस्क। श्रेयस गोपाल (12 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से शिकस्त दी। यह पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्य की आईपीएल के 12वें संस्करण में पहली जीत है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को अभी तक चारों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
श्रीलंकाई बोर्ड के इस फैसले से मुम्बई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
रॉयल चैलेंजर्स की पारी में मैन ऑफ द मैच श्रेयस गोपाल ने भी अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने मैच में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इन तीन विकटों में बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के विकेट भी शामिल थे। श्रेयस गोपाल ने अपने आईपीएल करियर में दूसरी बार इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की बराबरी की।
रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट ने बनाया ये कीर्तिमान
आशीष नेहरा ने आईपीएल में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दो बाद एक ही मैच में आउट करने की उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल में ये 19वां मौका है जब किसी मैच में विराट और एबी डिविलियर्स को एक गेंदबाज ने पवेलियन की राह दिखाई है।
आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था ये इतिहास
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (67) के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर (59) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सैम कुरेन जोश ही जोश में मैदान पर प्रीति जिंटा के साथ ये क्या कर बैठे, देखते रह गए सभी