Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल का सबसे दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी पहला मैच खेलने के लिए करना पड़ा 1514 दिन इंतजार

मुंबई इंडियंस हर आईपीएल में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है. मुंबई इंडियंस ने भारतीय क्रिकेट को हार्दिक पंड्या, कुनाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी दिए हैं. अब इस आईपीएल में भी मुंबई की टीम ने अभी तक 2 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिनमें रसिख सलाम और सिद्दार्थ लाड जैस  खिलाड़ी आते हैं.

कप्तान रोहित के चोट के कारण मिला मौका

आईपीएल का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ. मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा अपने दायें पैर के मांसपेशियों में खिचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. रोहित की जगह इस मैच में मुंबई इंडियंस ने मुंबई के रणजी खेलने वाले सिद्दार्थ लाड को आईपीएल पर्दापण का मौका दिया.

सिद्दार्थ ने इस मैच के अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की, लेकिन सिद्दार्थ अपनी इस पारी को बहुत लंबा नहीं खीच पाए और 13 गेंद पर 15 रन बना कर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गये.

आईपीएल नीलामी में हार्दिक पंड्या के साथ बिके थे सिद्दार्थ लाड

सिद्दार्थ लाड को आईपीएल नीलामी में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ खरीदा गया था. हार्दिक को आईपीएल में उसी साल खेलने का मौका मिल गया और सिद्दार्थ लाड को 2015 से अभी तक पर्दापण का मौका नहीं मिला था.

सिद्दार्थ लाड ने 2013 में मुंबई के रणजी में पर्दापण किया था. अब तक सिद्दार्थ लाड ने 43.27 की औसत से 49 मैच में 3592 रन बनाये हैं. जिनमे 8 शतक और 22 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस साल रणजी ट्रॉफी में सिद्दार्थ ने 7 मैच खेलकर 46.57 की औसत से 652 रन बनाये थे.

रोहित शर्मा और सिद्दार्थ लाड में हैं एक खास रिश्ता

मुंबई इंडियंस के कप्तान और पर्दापण करने वाले सिद्दार्थ लाड में एक खास रिश्ता है. इन दोनों खिलाड़ियों के कोच एक ही हैं, जिनका नाम है दिनेश लाड. दिनेश लाड सिद्दार्थ लाड के कोच होने के साथ ही साथ उनके पिता भी हैं.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने क्रिस गेल के 63 रन और केएल राहुल के 100 रनों के मदद से 20 ओवर में 197 रन बनाये थे. लेकिन किरोन पोलार्ड के आगे ये स्कोर भी छोटा साबित हुआ और मुंबई की टीम ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post आईपीएल का सबसे दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी पहला मैच खेलने के लिए करना पड़ा 1514 दिन इंतजार appeared first on Sportzwiki.