आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में खेला जायेगा। 1983 और 2011 की विजेता भारतीय टीम एक बार फिर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इस समय इंग्लैंड के बाद रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।
विजेता टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी

भारतीय टीम के 15 सदस्यीय टीम में विश्व कप 2011 की विजेता टीम से सिर्फ दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है।
इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, युसूफ पठान, पियूष चावला और सुरेश रैना जैसे खिलाफ अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन इन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।
तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर को जगह मिली है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है। टीम में चौथे तेज गेंदबाज को शामिल करने की मांग हो रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
स्पिनरों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को विश्व कप टीम में जगह मिली है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और विजेय शंकर भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। शंकर ने पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
इन्हें नहीं मिली जगह
वहीं विश्व कप टीम में ऋषभ पन्त, और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों को जगह देने की बात हो रही थी। लेकिन चयनकर्ताओं ने इसे नजर अंदाज कर दिया।
इस प्रकार है टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा
BREAKING: The India squad for #WorldCup2019 is here! #CWC19 pic.twitter.com/dpLIGqq3x9
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 15, 2019
India’s squad for the ICC #CWC19 announced: Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma (vc), Shikhar Dhawan, KL Rahul, Vijay Shankar, MSD (wk), Kedar Jadhav, Dinesh Karthik, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Mohd Shami
— BCCI (@BCCI) April 15, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, इन 6 खिलाड़ियों को पहली बार मिला विश्वकप खेलने का मौका appeared first on Sportzwiki.