Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: पहली 2 गेंदों पर रन आने के बाद आंद्रे रसेल ने बताया दिनेश कार्तिक से ऐसा क्या कहा जो 5 गेंद पहले जीत लिया मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स के के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम को इस सीजन मिली तीनों जीतों में रसेल को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार वाले मैच में भी शानदार अर्धशतक बनाया था, लेकिन सुपर ओवर में वह कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गये और टीम को हार मिली।

आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत लगभग नामुमकिन हो गयी थी। टीम को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 53 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम ने 5 गेंद बाकि रहते जीत दर्ज कर ली।

आंद्रे रसेल ने इन 53 रनों में 47 रन सिर्फ 11 गेंदों में ठोक दिए। इसमें 7 छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खुलफ भी कुछ इसी तरह की बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई थी।

आंद्रे रसेल ने किया खुलासा

आरसीबी के खिलाफ टीम को जीत दिलाने के बाद आंद्रे रसेल ने आईपीएल की वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अपनी सोच के बारे में बताया। कार्लोस ब्रेथवेट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा

“मेरी सोच सिर्फ कोशिश करने और अधिक से अधिक छक्के लगाने के लिए थी। मुझे पता था कि छक्के से रन रेट में कमी आएगी और लक्ष्य नीचे आएगा। वह सब मेरी मानसिकता है। मैं डीके (दिनेश कार्तिक) से कह रहा था कि एक बार जब हम अंत में तेज गेंदबाजों का इंतजार करेंगे और वह दबाव में अपनी लेंथ मिस करेंगे। इस छोटे से मैदान पर उन पर दबाव बनने वाला है।”

ऐसे ही करते हैं प्रैक्टिस

आंद्रे रसेल ने यहाँ इस भी खुलासा किया कि वह सिर्फ छक्के लगाने की प्रैक्टिस करते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि मैच में ऐसी परिस्थिति आ सकती है। उन्होंने अंत में कहा

“मैं इन पलों की तरह ही अभ्यास करता हूं। एक गेंद से, मैं सब कुछ मारना शुरू कर देता हूं क्योंकि मुझे पता है कि कभी-कभी मैं इन स्थितियों में रहने वाला हूं। जब मैं बल्लेबाज करने जाऊंगा तो केकेआर को प्रति ओवर 13-प्लस रन की आवश्यकता होगी।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: पहली 2 गेंदों पर रन आने के बाद आंद्रे रसेल ने बताया दिनेश कार्तिक से ऐसा क्या कहा जो 5 गेंद पहले जीत लिया मैच appeared first on Sportzwiki.