Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019: 20 अप्रैल को होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आगाज होने में अब वक्त कम होता जा रहा है। भारत में खेले जा रहे आईपीएल के बीच में ही अब भारतीय टीम के स्क्वॉड को चुनने को लेकर बड़ी खबर आयी है। जिसमें भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने 20 अप्रैल से पहले विश्व कप स्क्वॉड चुनने की जानकारी दी है।

इन 15 खिलाड़ियों को विश्व कप स्क्वॉड में मिल सकती है जगह

एमएसके प्रसाद ने जैसे ही भारतीय टीम की विश्व कप स्क्वॉड को चुनने की तारीख पर मुहर लगायी है उसके साथ ही फिर से भारत की प्रेडिक्टेड 15 खिलाड़ियों की टीम को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।

ऐसे में आपके सामने स्पोर्ट्स विकी उन 15 खिलाड़ियों के नाम रखने की कोशिश कर रहा है जिनको भारतीय टीम की विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।

विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी तो विराट कोहली के हाथ में ही रहेगी। विराट कोहली पर अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने की हर किसी को उम्मीद है और ये भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती होंगे। कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा का नाम पर कोई शक नहीं है। रोहित शर्मा पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी जान है जिन पर टीम को एक जबरदस्त शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी।

शिखर धवन

भारतीय टीम में जब रोहित शर्मा के जोड़िदार के रूप में बात की जाए तो वहां भी शिखर धवन ही होंगे। शिखर धवन और रोहित शर्मा काफी समय से भारतीय वनडे टीम की सलामी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और विश्व की एक नंबर जोड़ी के रूप में पहचानी जाती है।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के लिए विश्व कप की दृष्टि से देखे तो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सबसे बड़े खिलाड़ी होंगे। महेन्द्र सिंह धोनी पर टीम की बल्लेबाजी में अपने अनुभव को झोंकने की जिम्मेदारी होने के साथ ही कप्तान विराट कोहली के साथ रणनीति को तैयार करने की भी जिम्मेदारी रहेगी।

केएल राहुल

नंबर चार के लिए जोरदार बहस तो चल रही है जहां कई दावेदार मौजूद है लेकिन इसमें केएल राहुल की संभावना ज्यादा हो सकती है। केएल राहुल का वैसे तो आईपीएल प्रदर्शन देखा जाएगा लेकिन राहुल रायडू का नंबर काट सकते हैं।

ऋषभ पंत

महेन्द्र सिंह धोनी के बाद विश्व कप में दूसरा विकेटकीपर कौन होगा ये भी बहस काफी समय से चल रही है। इसके लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच सीधी लड़ाई है लेकिन लग तो रहा है कि ऋषभ पंत को मौका मिलना तय है क्योंकि आईपीएल में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोल रहा है।

केदार जाधव

केदार जाधव एक ऐसा विकल्प भारतीय टीम को देते हैं जो ना केवल बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी योगदान दे सकते हैं। केदार जाधव ने अब तक कई अहम मौके पर अच्छी पारियां भी खेली हैं तो गेंदबाजी में भी विकेट दिलाए हैं।

विजय शंकर

विश्व कप के लिए ऑलराउंडर की बात करें तो विजय शंकर का नाम तय है। विजय शंकर ने हालिया समय में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। विजय शंकर ने बल्लेबाजी में जबरदस्त काबिलियत दिखायी है और वो इसी के दम पर विश्व कप में स्थान बना लेंगे।

हार्दिक पंड्या

अगर ऑलराउंडर की बात करें तो हार्दिक पंड्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हार्दिक पंड्या एक जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ ही तेज गेंदबाजी में भी विकल्प देते हैं।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम की गेंदबाजी में रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल की बहुत ही खास भूमिका है। युजवेन्द्र चहल पिछले करीब दो साल से बने हुए हैं। युजवेन्द्र चहल इंग्लैंड की कंडिशन में अपने आपको कैसे ढालेंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

कुलदीप यादव

युजवेन्द्र चहल के जोड़ीदार कुलदीप यादव… और इन दोनों स्पिन गेंदबाजों ने धूम मचा के रखी हुई है। कुलदीप यादव की गेंदबाजी से भारतीय टीम को खास फायदा पहुंचा है। कुलदीप अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से प्रभाव डालते हैं।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम में जिस तरह से विराट कोहली का कद बल्लेबाजी में है वैसा ही विराट कद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का है। जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को डेथ ओवर्स का स्पेशलिस्ट दिया है जो किसी भी पिच पर कहर ढा सकता है।

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार विश्व कप में बहुत ही अहम होंगे। भुवनेश्वर कुमार एक स्विंग गेंदबाज हैं और स्विंग गेंदबाजी इंग्लिश कंडिशन में बहुत खतरनाक हो सकती है। भुवी पर खास दारोमदार रहेगा।

मोहम्मद शमी

भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की धार को पिछले कुछ समय से अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तेज कर दिया है। मोहम्मद शमी ने जबरदस्त प्रदर्शन से तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में अपने आपको स्थापित कर दिया है।

खलील अहमद

विश्व कप के लिए जब चौथे पेसर की बात होगी तो विकल्प कई मौजूद हैं लेकिन भारत को एक लेफ्ट हेंडेड युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के रूप में मिला है। लेफ्ट हैंड होने के कारण खलील का चुना जाना काफी हद तक तय है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019: 20 अप्रैल को होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.