आईपीएल 2019 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम होगी। मुंबई की टीम को लगातार तीन जीत के बाद राजस्थान के खिलाफ घर में हार मिली, वहीं आरसीबी ने लगातार 6 हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। मुंबई जहाँ इस मैच को जीतकर प्ले ऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी वहीं आरसीबी भी प्ले ऑफ की उम्मीद जिन्दा रखना चाहेगी।
इस मैच के लिए आरसीबी को अपनी टीम में दो बदलाव करने चाहिए, आईये आपको उसके बारे में बताते हैं।
1. मोहम्मद सिराज की जगह डेल स्टेन

आरसीबी ने अनुभवी डेल स्टेन को नाथन कुल्टर नाइल की जगह टीम में जोड़ा है। उन्हें पिछले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए। पिछले मैच में टीम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी। इसी वजह से स्टेन को मोहम्मद सिराज की जगह टीम में मौका देना चाहिए।
सिराज इस सीजन 7 मैचों में 9.47 की इकॉनमी से रन खर्च कर 6 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने कई आसान कैच छोड़े हैं। यही वजह है कि आरसीबी को उन्हें ड्रॉप कर डेल स्टेन को टीम में शामिल करना चाहिए। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लीये मददगार होती है और स्टेन अपने अनुभव से मुंबई की विस्फोटक बल्लेबाजी को रोक सकते हैं।
2. अक्षदीप नाथ की जगह शिवम दुबे

घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल शिवम दुबे को आरसीबी ने नीलामी में 5 करोड़ में खरीदा था। उन्हें शुरुआत के तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और यहाँ उन्हें एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं मिली।
सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर वह रन नहीं बना पाए, वहीं हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद नबी की फिरकी में फंस गये।
मुंबई के खिलाफ हुए मैच के अंतिम ओवर में लसिथ मलिंगा को छक्का जड़कर उन्होंने जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन जीत दिलाने में असफल रहे। टीम में उनकी जगह अक्षदीप नाथ को मौका मिला है, तो अंत में बड़े शॉट लगाने में शिवम दुबे का शायद मुकाबला भी नहीं कर पाए। दुबे मुंबई के घरेलू खिलाड़ी हैं और उन्हें पिच और मैदान के बारे में किसी अन्य आरसीबी खिलाड़ी से बेहतर पता होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई के खिलाफ जीत के लिए आरसीबी को टीम में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव appeared first on Sportzwiki.