Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : आईपीएल मैच में पहली बार हुआ ऐसा, छक्के लगाते ही 3 बल्लेबाजों के साथ हुआ ये हादसा

इन्डियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में कुछ न कुछ रोमांचक और मजेदार पल दीखते है. कभी फील्डिंग में तो कभी बैटिंग में तो कभी गेंदाबाजी में नए नए कारनामे दिखाई देते है. इस सीजन आईपीएल में भी शुरू से ही कई ऐसे रोमांचक पल देखने को मिल गये है. इस सीजन में अबतक सुपर ओवर, अंतिम गेंद पर छक्के के साथ जीत या बल्लेबाजो के बल्ले से धमाकेदार विस्फोटक पारी सब कुछ दिख चुके है. आईपीएल में 28वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो अबतक कभी नहीं हुआ था.

छक्के मारते ही आउट होते गये बल्लेबाज 

 

आईपीएल के 28वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने थी. पंजाब की टीम की बात करे तो उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर पिछले कई मुकाबलों से लगातार जीत दर्ज कर रहे थे तो वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन की पहली जीत की तलाश में थी.

इस मैच में टॉस जीतकर बैंगलोर के  कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच को जीत कर विराट कोहली ने अपनी लगातार हार के सिलसिले को तोड़ा. इस मैच में कुछ ऐसी घटना हुई जिसको देखर सभी चकित रह गए. इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने छक्के लगाते ही अगली गेंद पर आउट होते गए.

युजवेन्द्र चहल ने छक्को का बदला विकेट लेकर लिया 

 

जी हां, मैच में पंजाब की पारी का सातवां ओवर था, युजवेन्द्र चहल की गेंद पर केएल राहुल ने एक शानदार छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर चहल ने उनको स्टंप करा कर पवेलियन भेज दिया. वहीं दूसरी बार मयंक अग्रवाल ने भी एक शानदार छक्का चहल के ही गेंद पर लगाया तो चहल ने इसका पलटवार करते हुए मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

तीसरा घटना इस मैच के 13वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर हुआ इस ओवर में सरफराज खान ने फ़ाईन लेग पर एक शानदार छक्का लगाया, तो अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने सरफराज खान को विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट करा दिया.

आरसीबी का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा

 

लगातार मिली हार के बाद जीत से विराट कोहली को कुछ नए उम्मीद और विश्वास के साथ हौसले बुलंद हैं, लेकिन अगला मुकाबला उनका आईपीएल के सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस के साथ सोमवार को है. वानखेड़े स्टेडियम पर जीत के इरादे से विराट की सेना उतरेगी तो वहीं मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद मुंबई की टीम इस मैच को जीत कर अपने आप को पॉइंट्स टेबल में सुरक्षित करने की कोशीश करेगी.

पछले मुकाबले में बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस से मैच को हारी थी, जी हाँ इस मैच की लास्ट गेंद पर नो बॉल की विवाद सामने आई थी. इस मैच में लास्ट गेंद पर 7 रनों की आवश्यकता थी और लसिथ मलिंगा ने नो बॉल फेक दिया था लेकिन अम्पायर ने उस गेंद को नो बॉल करार नहीं दिया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post आईपीएल 2019 : आईपीएल मैच में पहली बार हुआ ऐसा, छक्के लगाते ही 3 बल्लेबाजों के साथ हुआ ये हादसा appeared first on Sportzwiki.