आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शुरुआत काफी ही निराशाजनक रहा है. शुरू के अपने तीनो मुकाबलों में हार के बाद चौथे मुकाबले के पहले आरसीबी के कप्तान ‘विराट कोहली’ के लिए एक खुशखबरी मिली है. अपने तीनों मुकाबले हारने के बाद अंक तालिका में अभी सबसे नीचे हैं.
आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है दोनों ही टीमें अभी तक कोई भी मैच नहीं जीत पाए हैं.
ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस आरसीबी की टीम के साथ जुड़े

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस आईपीएल से अब तक बाहर थे, क्योकि वो युएई में हो रहे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के द्वीपक्षीय सीरिज में खेल रहे थे. जहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया. लेकिन अब मार्कस स्टोइनिस बैंगलोर की टीम से जुड़ चुके हैं, विराट कोहली और आरसीबी के फैन्स लिए एक बहुत अच्छी खबर है.
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरिज में फ्लॉप दिखे स्टोइनिस स्टोइनिस

भले ही मार्कस स्टोइनिस के आरसीबी की टीम के साथ जुड़ने से फैन्स को एक खुशखबरी मिली, हो लेकिन मार्क्स स्टोइनिस पाकिस्तान में हुई सीरिज में 3 पारियों में 5.33 के औसत से महज 16 रन ही बनाए. गेंदबाजी में भी उनके हाथ 5 मैचों में 2 ही विकेट लगे.
हालांकि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टोइनिस ने काफी अच्छी पारियां खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने वो सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी. मार्कस स्टोइनिस के आरसीबी से जुड़ने के बाद विराट कोहली की टीम को मजबूती जरूर मिलेगी.
ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली स्टोइनिस को प्लेइंग इलेवन में रख सकते हैं. अब देखा जायेगा आईपीएल में किस प्रकार का प्रदर्शन हैं?
रहाणे और कोहली होंगे आज आमने -सामने

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे आज के मैच में आमने सामने होंगे. आपको बता दें कि आरसीबी टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में है, तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. दोनों ने आईपीएल के इस सीजन में अबतक एक भी मुकाबला नही जीता है. आरसीबी आज पूरा जोर लगा देगी इस मैच को जीतने में तो वही राजस्थान के पास भी अच्छा मौका है, क्योकि राजस्थान आज अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019: लगातार 3 मैच हारने के बाद विराट कोहली के लिए आई खुशखबरी, चौथा मैच जीतना है तय! appeared first on Sportzwiki.