आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा टी 20 टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा रकम यानी की पैसा मिलता है. खिलाड़ीयों के पास नीलामी से लेकर मैच में अच्छे प्रदर्शन तक पैसे कमाने का अवसर रहता है. इस सीजन आईपीएल में कुल पांच तरह के इनाम दिए जा रहे हैं. ये इनाम अलग अलग स्पोंसरों के द्वारा दिया जाता है.
दुनिया के बाकि देशों में हालात ऐसी नहीं है. कही कही तो मैन ऑफ़ द मैच आवर्ड भी नहीं दिया जाता है. इनमे भी इनाम के रूप में ट्राफी ही दी जाती है या इनाम की राशी काफी कम होती है. इस दौरान ऐसे भी सीरीज देखने को मिले हैं, जिसमें टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को केवल ट्रॉफी ही मिलती है.
इंडिया VS ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरिज

इसी साल के शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरिज जीता था तो उसे केवल ट्राफी मिली थी. इसके साथ कोई मेडल या किसी प्रकार की धन राशी नहीं मिली. इस बात पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर सहत कई क्रिकेटरों ने ट्राफी के साथ धन राशी न देने पर ऑस्ट्रलिया क्रिकेट की आलोचना भी की थी.
मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार में मिला 5GB डेटा

पिछले साल सोशल मिडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमे मैन ऑफ़ द मैच चुने गए खिलाड़ी को पुरस्कार में 5 GB इंटरनेट डेटा दिया गया था. यह तस्वीर साउथ अफ्रीका की है. हालाँकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह तस्वीर किस खेल की है.
बता दें कि दुनिया के कई देशों में डेटा काफी महंगा है, इस लिहाज से यह पुरस्कार उस देश की परिस्थिति के अनुसार काफी बड़ा है.
मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार में ‘चप्पल’ मिला

इतना ही नहीं सोशल मिडिया पर कुछ इस तरह की और तस्वीर वायरल हुए है, जिसमे खिलाड़ियों को मैन ऑफ़ द मैच में पुरस्कार के रूप में चप्पल भी दिया गया.
कहीं-कहीं तो खिलाड़ियों को कैरेट भर के सामान और बियर भी दी जाती है. हालाँकि ये ज्यादातर तस्वीरें दक्षिण अफ्रीका की हैं.
आईपीएल के एक मैच में पांच पुरस्कार दिया जाता है

आईपीएल इस सीजन प्रत्येक मैच के बाद पांच प्रकार के इनाम जाते है. प्रत्येक इनाम की राशी एक एक लाख रूपये और एक ट्रॉफी होती है. जो अलग अलग स्पोंसर के द्वारा दी जाती है.
- परफेक्ट कैच ऑफ़ द मैच – इनाम राशी एक लाख रूपये
- स्टाइलिस्ट प्लेयर ऑफ़ द मैच – इनाम राशी एक लाख रूपये
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच – इनाम राशी एक लाख रूपये
- गेम चेंजर ऑफ़ द मैच – इनाम राशी एक लाख रूपये
- मैन ऑफ़ द मैच – इनाम राशी एक लाख रूपये
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019: आईपीएल में इस साल हर मैच के बाद मिल रहा खिलाड़ियों को 5 लाख का इनाम, बाकी देशों में मिलते हैं जूते और चप्पल appeared first on Sportzwiki.