आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। इस टीम में कई बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। वहीं कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसे मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक को दूसरे विकेट कीपर के रूप में जगह मिली है। इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने नजर अंदाज किया है। आईये आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ी के बारे में बताते हैं।
5. नवदीप सैनी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भले ही इस आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही लेकिन टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। कई दिग्गज भी उन्हें विश्व कप टीम में जगह देने की बात कर रहे थे। सैनी ने इंडिया ए और घरेलू मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
4. श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम के लिए 2017 में डेब्यू का मौका मिला था। वनडे में 42 की औसत से रन बनाने के बावजूद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इस आईपीएल में भी अय्यर ने बल्लेबाजी की है। उन्होंने 8 मैच में 266 रन बनाये हैं। उनका घरेलू रिकॉर्ड भी शानदार हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
3. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल को भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य माना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। क्रिकेट के जानकर उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए थे। उसके बाद आईपीएल में भी उन्होंने मुश्किल मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्हें मध्यक्रम में जगह देने की बात हो रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने नजर अंदाज कर दिया।
2. दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है। पिछले आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू का मौका भी मिला था। इस आईपीएल में उन्होंने अंतिम ओवरों की गेंदबाजी से भी प्रभावित किया है। अभी तक इस सीजन वह सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं लेकिन उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली।
1. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने अपने पहले ही मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी के सामने उन्होंने 27 गेंद में 78 रन बनाये थे।
उन्होंने जसप्रीत बुमारह की भी जमकर धुनाई की थी। इसी वजह से उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिलना तय दिख रहा था लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्वकप 2019: 5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज appeared first on Sportzwiki.